Homeदेशmadhyapradesh के किस जिले के प्रशासनिक अफसरों व छात्रों ने पर्यावरण सुधार...

madhyapradesh के किस जिले के प्रशासनिक अफसरों व छात्रों ने पर्यावरण सुधार में क्या पेश की अनूठी मिसाल

madhyapradesh के burhanpur जिले में कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अफसरों और छात्रों ने अनूठी मिसाल पेश की है जिला प्रशासन, बुरहानपुर को हराभरा बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। जिले में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं बीजारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

पहाडी पर किए 20 हजार पलाश के बीज रोपित

जिले में कलेक्टर हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बुरहानपुर जिले को हराभरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, जनपद सीईओ दुर्गेश भूमरकर, उपसंचालक कृषि एम.एस.देवके, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणजनों द्वारा ग्राम असीर के धूपगट्टा मोहल्ले की पहाड़ी पर पलाश के 20 हजार बीज रोपित किये गये। पर्यावरण संरक्षण किसी एक की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यह एक सामाजिक प्रयास है, जिसमें सभी की भागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना को साकार किया जा सकता है।

प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत रैली निकाली

इसी श्रृंखला में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली भी निकाली गई। यह रैली ग्राम असीर की सड़कों से होकर गुजरते हुए सभी को प्लस्टिक मुक्त भारत का संदेश दे रही है। रैली में बच्चें प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते हुए नागरिकों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया

यह खबर जरूर पढेhttps://burhanpurbusinessnews.co.in/biodiesel-know-which-biodiesel-shops-are-being-operated-in-which-district-of-madhya-pradesh/

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments