बुरहानपुर की किस वक्फ संपत्ति पर हुआ विवाद जरूर पढें
Burhanpur newsबुरहानपुर – शहर के बीच आधी सदी पहले बना खुदरा सब्जी बाजार जर्जर, अव्यवस्थाओं के बीच नागरिक सब्जी खरीदने को मजबूर, विधायक अर्चना चिटनीस ने जर्जर हालात पर जताई चिंता, नागरिकों ने की खुदरा सब्जी बाजार के जीर्णोध्दार की मांग,
बुरहानपुर शहर के बीचोंबीच करीब आधी सदी पहले बना खुदरा सब्जी बाजार आज दयनीय हालात में है सब्जी बाजार की दयनीय हालत के बावजूद रोजाना हजारों की संख्या में नागरिक यहां सब्जी भाजी खरीदने पहुंचते है बारिश के दिनों में इस बाजार में जल भराव हो जाता है कीचड से लोग फिसल कर घायल हो जाते है इस बाजार में इंसानों के साथ साथ आवारा मवेशी भी आसानी से प्रवेश कर जाते है ऐसे में ग्राहक खासकर बुजुर्ग ग्राहक आवार मवेशियों से भयभीत हो जाते है नगर निगम के पूर्व पार्षद नफीस मंशा खान ने आरोप लगाया प्रदेश के अन्य शहरो के खुदरा फल सब्जी बाजार देखते ही बनते है खुदरा सब्जी बाजार भी नागरिक सुविधाओं में आते है लेकिन बुरहानपुर नगर निगम में 20 साल से बीजेपी के महापौर है लेकिन एक भी महापौर ने इस जर्जर हो चुके खुदरा सब्जी बाजार के जीर्णोध्दार की सूध नहीं ली नागरिकों ने मांग कि है कि नगर निगम इस पूराने और सबसे प्रमुख खुदरा फल सब्जी भाजी बाजार का कायाकल्प ऐसा करें कि यहां सब्जी फल खरीदने के लिए आने वाले नागरिकों को सुविधा हो फल सब्जी बाजार को व्यवस्थित ढंग से नवनिर्माण किया जाना चाहिए
बुरहानपुर नगर निगम के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बुरहानपुर की विधायक अर्चना चिटनीस ने भी शहर के इस प्रमुख जर्जर हो चुके खुदरा सब्जी बाजार पर चिंता जताई थी शासन व्दारा अपनी विशेष निधि से 50 लाख व 50 लाख अन्य मद से मंजूर कराकर इस खुदरा फल सब्जी बाजार को व्यवस्थित सुविधाजनक निर्माण करने के लिए नगर निगम को कहा है
अब नगर निगम प्रशासन भी नागरिकों की इस मांग और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस के आदेश पर शहर के बीचोबीच सबसे पूराने खुदरा फल सब्जी बाजार के जल्द जीर्णध्दार करने की बात कह रहा है
जानिए बिजली चोरी पकडने के लिए बिजली कंपनी ने क्या उठायान नया कदम जरूर पढे




