Homeदेशburhanpurnewsकार्यप्रणाली में गंभीरता एवं सक्रियता लायें- कलेक्टर श्री सिंह

burhanpurnewsकार्यप्रणाली में गंभीरता एवं सक्रियता लायें- कलेक्टर श्री सिंह

burhanpurlatestnewsकलेक्टर ने पतंगबाजी में चायना धागे के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

burhanpurnewsबुरहानपुर/05 दिसम्बर, 2025/- शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित रही। बैठक में राजस्व न्यायालयों अंतर्गत आरसीएमएस में दर्ज राजस्व प्रकरणों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने बारी-बारी से तहसीलवार राजस्व अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने प्रकरणों के निराकरण में देरी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि, सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जायें। उन्होंने कहा कि, कार्य-प्रणाली में गंभीरता एवं सक्रियता लायें, अनावश्यक विलंब की स्थिति स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने समाधान विषयों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप किया जाए। इसके साथ ही राजस्व वसूली की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करें।
बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। बैठक में वन मित्र पोर्टल पर लंबित दावों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही लोक सेवा प्रकरणों की प्रगति पर चर्चा करते हुए सेवाओं के समयबद्ध वितरण पर जोर दिया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान को राजस्व कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत वाहनों की नियमित जांच करने की बात भी कही गयी, ताकि परिवहन नियमों का सही पालन हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित समस्त राजस्व अधिकारीगण मौजूद रहे।

burhanpurnewsजिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments