Homeदेशजानिए madhyapradesh के इस जिले में क्यों जरूरी है एयर कनेक्टिविटी

जानिए madhyapradesh के इस जिले में क्यों जरूरी है एयर कनेक्टिविटी

madhyapradesh के indore संभाग के प्रगतिशील जिलों में शुमार burhanpur में औद्योगिक विकास व पर्यटन क्षेत्र के चलते जिले को air connectivity से जोडने की मांग ने जोर पकड लिया है साथ ही अब जनप्रतिनिधी भी जिले को एयर कनेक्टिविटी से जोडने की आवश्यकता महसूस करने लगे है
पश्चिमी मप्र के महाराष्ट्र सीमावर्ती बुरहानपुर जिला इंदौर संभाग का सबसे प्रगतिशील जिला बन गया है ऐतिहासिक शहर होने के चलते मप्र सरकार यहां लाखों के बजट के जरिए पर्यटको की सुविधाओ बढा रहा है साथ ही केला और टेक्सटाईल के क्षेत्र में बुरहानपुर जिला टेक्सटाईल व केला प्रोससेिंग की हब बनता जा रहा है मुंबई दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में रेलगाडियों के स्टॉपेज शुरू हो गए है साथ ही करोडो की लागत से स्टेशन विस्तार भी प्रस्तावित है वहीं बुरहानपुर जिले के चारो ओर नेशनल हाईवे हो जाने से बुरहानपुर सडक मार्ग से भी सहज जुड गया है
बस जरूरत है तो बुरहानपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोडने की पर्यटन व फिल्म उद्योग से जुडे लोगो का दावा है अगर बुरहानपुर एयर कनेक्टिविटी से जुड जाता है यहां बेहतर हवाई पट्टी या मिनी एयरपोर्ट तैयार होजाता है तो विदेशी सैलानियों धार्मिक पर्यटन के केंद्र बुरहानपुर में पर्यटको की संख्या में इजाफा हो जाएगा साथ ही फिल्म उद्योग के लोग फिल्मों की शूटिंग के लिए बुरहानपुर का रूख करेंगे
इससे शहर व जिले के रोजगार में इजाफा होगा
विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कमलनाथ सरकार के समय शहर को एयर कनेक्टिविटी से जोडने के प्रयास किए गए थे दलगत राजनिती से हटकर कांग्रेस बीजेपी सरकार को यह सलाह दी अगर बुरहानपुर एयर कनेक्टिविटी से जुडे जाता है तो विकास यात्रा में तेजी आईगी और बेरोजगारी की समस्या समाप्त होगी
पिछले दिनों सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थानीय विधायको के यहां शादी समारोह में दो बार बुरहानपुर आए बुरहानपुर में एयर कनेक्टिविटी नहीं होने के चलते उन्हें महाराष्ट्र के जलगांव के जरिए आना पडा ऐसे में जिले के जनप्रतिनिधियों ने अब यह आवश्यकता महसूस करना शुरू किया कि अब बुरहानपुर में भी एयर कनेक्टिविटी होना चाहिए खंडवा के बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा जल्द ही हमारी सरकार बुरहानपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोडने के लिेए प्रयास तेज कर देंगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments