Homeदेशजानिए madhyapradesh के burhanpur जिले में कब होगा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का...

जानिए madhyapradesh के burhanpur जिले में कब होगा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन

जानिए madhyapradesh के burhanpur जिले में शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराने तथा पर्यटन के माध्यम से जागरूक कराने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 का जिला स्तरीय 1 अगस्त, 2025 को होना प्रस्तावित है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संतोषसिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रतियोगिता हेतु जिले की शासकीय/अशासकीय, राज्य बोर्ड/केन्द्रीय बोर्ड/अन्य बोर्ड की हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी शालाओं से चयनित कक्षा 9वीं से 12वीं के 03 विद्यार्थियों का शाला द्वारा दिनांक 18 जुलाई, 2025 को सायं के पूर्व ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट- https://www.tourism.com/tourismquiz2025/schools/ पर कराया जा सकता है। पंजीयन उपरांत प्रिंट आउट प्राचार्य अपने हस्ताक्षर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करायेंगे।
जिले में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 01 अगस्त, 2025 को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में होगा। जिसमें प्रातः 09 बजे से पंजीयन, 10 बजे से 12 बजे तक लिखित परीक्षा का प्रथम चरण, दोपहर 12 बजे से 02ः30 बजे तक भोजन तथा मूल्यांकन कार्य, दोपहर 02ः30 से 04ः30 बजे तक मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता द्वितीय चरण तथा दोपहर 04ः30 बजे से पुरस्कार वितरण किया जायेगा। मूल्यांकन के दौरान विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 सितम्बर, 2025 में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
——————————————

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments