indiapoliticsबुरहानपुर। भारत-तिब्बत मैत्री और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने वाले संगठन भारत-तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय बैठक जोधपुर में आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न प्रभागों में नई जिम्मेदारियां घोषित की गईं। कार्यकारी अध्यक्ष हेमेंद्र तोमर द्वारा घोषित सूची में बुरहानपुर से ओमप्रकाश शर्मा को पर्यटन एवं यात्रा प्रभाग का राष्ट्रीय सह-संयोजक, बलराज नावानी को प्रांतीय महामंत्री और आशीष शुक्ला को बुरहानपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान स्थानीय इकाई द्वारा तिब्बती स्वेटर मार्केट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। तिब्बती समुदाय ने पुष्पमालाओं और पारंपरिक सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत-तिब्बत सांस्कृतिक संबंधों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह संगठन केवल सांस्कृतिक जुड़ाव ही नहीं, बल्कि मानवता और आध्यात्मिकता का संदेश भी देता है। जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने कहा कि वे जिले में संगठन को मजबूत बनाकर युवा पीढ़ी में स्वदेशी विचार और तिब्बती संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे।