Homeदेशhealthnewsएड्स से बचने का एकमात्र उपाय सही जानकारी होना जरुरी : परामर्शदाता...

healthnewsएड्स से बचने का एकमात्र उपाय सही जानकारी होना जरुरी : परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया*

burhanpurnewsहकीमी हॉस्पीटल का पंजीयन लाईसेंस निरस्त, कार्यवाही से नाराज हुए शहर के डॉक्टर

healthnewsबुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार एवं खकनार अस्पताल के प्रभारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.महेंद्र चौहान के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय खकनार में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था l जिसमे आईसीटीसी खकनार अस्पताल के परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया उपस्थित हुए थे l परामर्शदाता सिसोदिया ने कहा कि एचआईवी,एड्स से ग्रस्त किसी भी व्यक्ति के साथ भेद भाव नहीं करना चाहिए l एड्स से ग्रस्त इंसान भी आम आदमी की तरह अपनी पूरी जिंदगी जी सकता है l सरकारी अस्पताल बुरहानपुर आरटी सेंटर से पॉजीटिव मरीजों को निशुल्क दवाई वितरित की जाती है पॉजिटिव मरीज समय समय पर जांच और दवाई का सेवन करते रहना चाहिए l अगर पॉजिटिव पेसेंट बीच में दवाई बंद कर देता है l तो एचआईवी का वायरस एड्स में बदल जाता है l उस मरीज की दिनो दिन तबियत जादा खराब हो जाती है इसलिए पॉजिटिव मरीजों को दवाई का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए l
परामर्शदाता सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षण बताए है जैसे बार बार टीबी हो जाना, बार बार दस्त लग जाना, रात में पशीना आना, दो से तीन माह तक लगातार बुखार आना, लिम्फनोड में सूजन आ जाने के कारण तुतलापान बोलना, वजन नहीं बड़ना आदि l
कॉलेज के प्राचार्य डॉ.त्रिलोकचंद्र यादव ने उपस्थित विद्यार्थियो को एचआईवी के बारे में समझाया एवं गर्भवति महिलाओ को जल्दी से एचआईवी की जांच करवाने की सलाह दी है एवं आसपास के लोगो को एचआईवी की निशुल्क जांच आईसीटीसी केंद्र में करवाने की सलाह दी है l साल में दो से तीन बार आईसीटीसी केंद्र में एचआईवी की निशुल्क जांच करवाना चाहिए l शासकीय महाविद्यालय खकनार कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित था l

buisnessin burhanpur‘‘जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला’’ में उत्पादों की मिली आकर्षक झलक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments