Homeदेशburhanpurnewsविश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

burhanpurnewsविश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

burhanpurlatestnewsकलेक्टर ने पतंगबाजी में चायना धागे के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता

burhanpurnewsबुरहानपुर/04 दिसम्बर, 2025/- 3 दिसम्बर, विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शिक्षा विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के सहयोग से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित रही। जिसमें ट्राइसिकल रेस, दौड़, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, चेयर रेस, एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री दुर्गेश कुमार दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री रविन्द्र महाजन, सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास, जॉइंट्स अंध मुखबधिर विद्यालय बुरहानपुर एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों द्वारा सहभागिता की गयी।
इसी कड़ी में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा शासकीय मा. विद्यालय हसीनाबाद एवं सिरपुर में भी कार्यक्रम आयोजित कर विधिक सहायता, शिक्षा का अधिकार, नासला एवं सालसा, पॉस्को एक्ट सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी।

burhanpurnewsजिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments