-
कमल चौराहे पर पुतले पर कालिख पोतकर की जमकर नारेबाजी, महापौर माधुरी पटेल समेत तमाम महिला नेत्रियों ने की कड़ी कार्रवाई की
Burhanpur Newsबुरहानपुर:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम द्वारा 11 छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न, आपत्तिजनक वार्तालाप और अनुचित व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर घटना के विरोध में सोमवार रात्रि बुरहानपुर के कमल चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और सांसद का पुतला दहन किया गया।
भाज जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के निर्देशानुसार आयोजित इस उग्र प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के तमाम जिला, मंडल और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सांसद के पुतले के मुंह पर कालिख पोती और उसकी जमकर पिटाई करते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ तीव्र नारेबाजी की।
कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
इस अवसर पर उपस्थित नगर निगम की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद द्वारा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का यह मामला बेहद गंभीर है। आरोपी को कॉलेज से तो हटा दिया गया, लेकिन बेशर्म कांग्रेस पार्टी आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने कहा कि यह कांग्रेस का असली चरित्र है जो बार-बार जनता के सामने बेनकाब हो रहा है। देश की जनता सब समझ रही है और यही वजह है कि कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। जिला मंत्री अर्चना पाटील ने भी अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। पार्टी बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने और राष्ट्रहित में काम करने वाली संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला मंत्री सुधा चौकसे, अर्चना पाटील, पूर्व जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, महामंत्री सरोज मुहासे, छाया गुड़गे, सुवर्णा पाटील, भाजपा महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, जिला उपाध्यक्ष संभाजी सगरे, सुनील वाद्य, कैलाश पारीख, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, चिंटू राठौर, नितिन महाजन, पार्षद आशीष शुक्ला, अनिल विस्पुते, राजेश महाजन, भारत इंगले, रवि गुप्ता, अंकित व्यास, विजय राठौर, सौरभ यादव और राजेंद्र पटेल सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




