Burhanpurnews बुरहानपुर में विपक्षी दल स्थानीय जनसमस्याओं से कटा, AIMIM हुई सक्रीय
आजादनगर में उमड़ी समर्थकों की भीड़; संगठन के विस्तार और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने पर जोर
AIMIMबुरहानपुर:ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का सदस्यता अभियान बुरहानपुर जिले में लगातार गति पकड़ता जा रहा है। पार्टी के बढ़ते कारवां और नए लोगों के लगातार जुड़ने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह और सक्रियता देखने को मिल रही है। इसी क्रम में आज आजादनगर (एमागिर्द) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की।
शेख नासिर नारियलवाला AIMIM में शामिल
बुरहानपुर के स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम में एक बड़ा बदलाव तब देखने को मिला जब खानकाह वार्ड से आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर चुनाव लड़ चुके प्रमुख नेता शेख नासिर नारियलवाला ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का दामन थाम लिया। उनके समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने को जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की पहल
सदस्यता अभियान के दौरान मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि AIMIM का मुख्य उद्देश्य आम जनता के जमीनी मुद्दों को मजबूती से उठाना, शोषितों और जरूरतमंदों की आवाज बनना तथा समाज के हर वर्ग के अधिकारों और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सदस्यता अभियान के माध्यम से नए और ऊर्जावान युवाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है ताकि AIMIM की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कार्यकर्ताओं का बढ़ता उत्साह और नए नेताओं का पार्टी में आना संगठन को एक नई दिशा और ताकत प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी AIMIM बुरहानपुर के जिला मीडिया प्रभारी शेख सलीम द्वारा जारी की गई।




