HomeBURHANPURAIMIM News चुनावी समय से पहले AIMIM जनसेवा के मैदान में उतरा,...

AIMIM News चुनावी समय से पहले AIMIM जनसेवा के मैदान में उतरा, प्रमुख विपक्षी दल की नींद उडी, सत्तादल को भी लग सकता है झटका

Burhanpurnews बुरहानपुर में विपक्षी दल स्थानीय जनसमस्याओं से कटा, AIMIM हुई सक्रीय

AIMIM Newsबुरहानपुर (पॉलिटिकल रिपोर्टर) हैद्राबाद सांसद असद उद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी बुरहानपुर में अपने पार्टी को मजबूती से स्थापित करने के लिए रि स्टार्ट करने में जुट गई है पार्टी ने अपनी नई टीम का एलान कर उन्हें जनता के बीच जाने के निर्देश दिए है स्थानीय इकाई ने इसकी शुरूआत स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओ की सुनवाई के लिए शिविर आयोजित करना शुरू कर दी है पार्टी ने इसकी शुरूआत जिले के सबसे बडे गांव इच्छापुर से की है AIMIM बुरहानपुर में स्थापित करने के लिए कछुआ चाल चल रही है लेकिन प्रमुख विपक्षी दल इसको काफी हल्के में लेते हुए खरगोश की तरह गहरी नींद ले रहा है प्रमुख विपक्षी दल जो कि संगठनात्मक रूप से काफी कमजोर है AIMIM को इस तरह हल्के में लेना उसके के लिए आने वाले चुनाव में बडा खामियाजा भुगतना पड सकता है

AIMIM की जनसेवा जनसमस्या शिविर से इच्छापुर में एंट्री

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
जिला इकाई बुरहानपुर, मध्य प्रदेश ने मध्यप्रदेश में AIMIM के 120 दिवसीय महा अभियान के तहत इच्छापुर में जनसेवा शिविर, अब तक 150 लोगों के आयुष्मान एवं आभा कार्ड बनाए गए
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) द्वारा संचालित 120 दिवसीय महा अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर जिले के इच्छापुर में 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक चार दिवसीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर में आयुष्मान भारत कार्ड, आभा (ABHA) हेल्थ आईडी कार्ड, समग्र आईडी से संबंधित कार्य तथा जीरो बैलेंस बैंक खाते खुलवाने जैसी सुविधाओं के लिए नागरिकों को सहायता प्रदान की जा रही है। अभियान के अंतर्गत अब तक इच्छापुर में लगभग 150 लोगों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
AIMIM का यह अभियान केवल इच्छापुर तक सीमित नहीं रहेगा। इच्छापुर में शिविर का समापन 13 अक्टूबर को होने के बाद जिले के अन्य गांवों में भी इसी प्रकार के जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद अभियान के अंतिम पांच से छह दिनों में बुरहानपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
AIMIM के 120 दिवसीय महा अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों तक पहुंच बनाना, जरूरतमंद परिवारों को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक दस्तावेज बनवाने में उनकी सहायता करना है। पार्टी द्वारा इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसेवा की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

शिविर में लोगो की समस्याओ से हो रहे रूबरू

AIMIM के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ जीशान खान ने बताया इन शिविरो में लोगो की व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओ को भी सुना जा रहा है छोटी समस्याओ को मौके पर ही जिम्मेदारों से चर्चा कर हल किया जा रहा है ऐसी समस्याए जिनका निराकरण जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी और हस्तक्षेप के बाद निराकरण होना ही संभव ऐसी सभी जनसमस्याओ को एकजाही कर AIMIM को एक प्रतिनिधी मंडल जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर इसका निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा

Burhanpur Congress newsजिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण रविंद्र महाजन के नेतृत्व मजबूती से निकला वोट बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments