BJP MP Newsएक दिवसीय दौरे पर खंडवा पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शन और विदेशी ताकतों के सक्रिय होने पर भी रखी बेबाक राय
BJP MP Newsमध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान खंडवा पहुँचे। खंडवा प्रवास के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर राजनीतिक निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी द्वारा SIR प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं क्योंकि इस तरह का कार्य उनकी दादी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) के शासनकाल में भी हो चुका है।
BJP MP NewsSIR प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक: हेमंत खंडेलवाल
मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि SIR एक पूरी तरह से स्थापित और संवैधानिक प्रक्रिया है। इसमें किसी भी तरह का कोई गलत कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर बेवजह सवाल खड़े कर रही है।
BJP MP Newsजंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शन और विदेशी ताकतों पर बयान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के संबंध में पूछे गए सवाल पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देश में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर ऐसा कोई भी कार्य नहीं होना चाहिए जिससे देश विरोधी या विदेशी ताकतों को बल मिले। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ऐसी ताकतों और अराजक तत्वों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को पूरी तरह से उचित ठहराया।
खंडवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।




