कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अनोखा संदेश: 11 से 20 अक्टूबर तक अस्पताल में जन्म लेने वाली हर बेटी के परिजनों को नहीं देना होगा कोई शुल्क
Burhanpur Hospital Newsबुरहानपुर। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक बेहद सराहनीय पहल की गई है। शहर के प्रतिष्ठित प्रिशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए डिलेवरी को पूरी तरह निःशुल्क करने की घोषणा की है।
हॉस्पिटल संचालक ऋषि बंड की अनूठी पहल
प्रिशियस लाइफकेयर हॉस्पिटल के संचालक ऋषि बंड ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर (दशहरा) तक यदि किसी भी जाति, धर्म या वर्ग के परिवार में प्रिशियस लाइफकेयर हॉस्पिटल में कन्या का जन्म होता है, तो उस डिलेवरी का पूरा खर्च अस्पताल प्रबंधन द्वारा उठाया जाएगा।
-
नॉर्मल और सीजेरियन दोनों पर लागू: चाहे प्रसव सामान्य (नॉर्मल) हो या ऑपरेशन (सीजर) द्वारा, मरीज से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
-
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश: अस्पताल का यह सेवा संकल्प बेटियों के प्रति समाज की रूढ़िवादी सोच को बदलने और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एक मजबूत जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा है।
सीमावर्ती इलाकों तक फैली है अस्पताल की ख्याति
पिछले 5 वर्षों से लगातार संचालित हो रहा प्रिशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल न केवल बुरहानपुर जिले में, बल्कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में अपनी बेहतरीन एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक दर्जनों माताओं की प्रसूति पूर्णतः निःशुल्क की जा चुकी है।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रेरणादायक अभियान समाज में बेटियों के स्वागत और उनकी महत्ता को स्थापित करने के लिए आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
संपर्क विवरण
-
अस्पताल का नाम: प्रिशियस लाइफकेयर हॉस्पिटल, बुरहानपुर
-
हेल्पलाइन नंबर: 9617144777, 9617044777




