Homereligion cultureBurhanpur News महाराजा अग्रसेन जयंती पर ताप्ती सेवा समिति ने प्रतिमा पर...

Burhanpur News महाराजा अग्रसेन जयंती पर ताप्ती सेवा समिति ने प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, उनके आदर्शों को किया स्मरण

BurhanpurNewsसमाज हित सर्वोपरि की भावना के साथ बुरहानपुर में मनाई गई जयंती, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

BurhanpurNewsबुरहानपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा बाई साहब स्थित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के महान विचारों, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति उनके समर्पण कोद याद किया।

समानता और सहयोग के प्रतीक थे महाराजा अग्रसेन

महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हमें समानता, सेवा, सहयोग, अहिंसा और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान की प्रेरणा देता है। उन्होंने ऐसी समाज व्यवस्था की कल्पना की, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिले और समाज के विकास में सभी की सहभागिता हो। उनका प्रसिद्ध सिद्धांत “एक ईंट और एक रुपया” आपसी सहयोग, परस्पर विश्वास और जरूरतमंदों को सहारा देने की भावना का प्रतीक है।

समिति का मानना है कि वर्तमान समय में सामाजिक एकता को मजबूत करने, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करने तथा समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए उनके आदर्शों को अपनाना आवश्यक है। समाज हित सर्वोपरि की भावना के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव के कार्य करना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

इस अवसर पर समिति ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सरिता भगत, वैश्य समाज अध्यक्ष सतिष अग्रवाल, विजय राठौर, रजनी गट्टानी, रामकुमार अग्रवाल, राजकुमार बच्छवानी, नंदकुमार वाणे, अजय राठौर, जैकी चढ्ढा, विनय पुनिवाला, अताउल्लाह खान, राजेश अग्रवाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव धर्मेंद्र सोनी ने माना।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments