Burhanpurnewsबुरहानपुर (पॉलिटिकल रिपोर्टर) एक लंबे से बुरहानपुर में एक विपक्षी दल स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं से कट गया है विपक्षी दल केवल अपने आलाकमान और आकाओ से जो दिशा निर्देश मिल रहे है उनका ही पालन करते हुए औपचारिक विरोध प्रदर्शन कर रस्म अदायगी कर रहा है इसके इतर हैद्राबाद सांसद असद उद्दीन औवेसी की AIMIM विपक्षी दल की निष्क्रियता का फायदा उठाते हुए सक्रीयता बढा दी है
AIMIM कर रहा संगठन विस्तार
AIMIM पार्टी का बुरहानपुर में विशेष फोकस नजर आ रहा है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान भी बुरहानपुर में अधिक रूचि ले रहे है सियासी जानकारो के अऩुसार बुरहानपुर AIMIM के लिए हॉट स्पॉट बनता जा रहा है पिछले हफ्ते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने प्रेस कान्फ्रेस कर अपनी पार्टी के नए जिलाध्यक्ष डॉ जीशान खान के रूप में नियुक्ति का ऐलान किया लगे हाथ यह भी ऐलान कर दिया पार्टी बुरहानपुर नगर निगम के सभी 48 वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगी उन्होने दावा किया इस बार महापौर AIMIM का ही निर्वाचित होगा और बडी संख्या में पार्षद भी AIMIM के ही निर्वाचित होंगे
AIMIM वार्डवार जनसमस्याओ शिविर आयोजित करने का एलान
AIMIM ने बुरहानपुर में सीधे जनता से जुडने के लिए हर वार्ड में जनसमस्या शिविर आयोजित करने का ऐलान कर दिया है 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस शिविर में आम जनता की समस्याओ को सुना जाएगा और उसे हल करने के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दी जाएगी और इन सभी समस्याओ के समाधान होने तक समीक्षा की जाएगी
पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जीशान खान ने बताया शिविर में नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई श्रम कार्ड, पेन कार्ड, जीरो बैलेंस बैंक खाते आदि मुफ्त सेवा दी जाएगी
AIMIM को हल्के में ले रहा विपक्षी दल
AIMIM पार्टी के नगर निगम चुनाव के ठीक पहले नई युवाओ की टीम के साथ हुई लॉंचिंग और उनके व्दारा किए जा रहे कामों से विपक्षी दल इसे हल्के में ले रहा है जबकि एक बार महापौर का चुनाव और विधानसभा चुनाव की अपनी हार का ठीकरा विपक्षी दल AIMIM को बीजेपी की बी बताकर करता रहा है लेकिन विपक्षी दल ने अपनी कमियों पर गौर नहीे किया अभी भी इस विपक्षी दल की लापरवाही किसी से छुपी नहीं है




