HomeBURHANPURBurhanpur Newsसेवासदन विधि महाविद्यालय में न्याय उत्सव के तहत विधिक साक्षरता कार्यक्रम...

Burhanpur Newsसेवासदन विधि महाविद्यालय में न्याय उत्सव के तहत विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

Burhanpur Newsबुरहानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर एवं सेवासदन विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में न्याय उत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती विधि सक्सेना उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री निलेश कुमार जिरती तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे ने सहभागिता की।

इसके अलावा सेवासदन शिक्षा समिति के सचिव श्री के.डी. पटेल, सहसचिव श्री सतीश अग्रवाल, डायरेक्टर ठाकुर आदित्यवीर सिंह, सेवासदन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील एवं सेवासदन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य डॉ. हर्षद दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सेवासदन विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहन सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विधिक साक्षरता विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने न्याय उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून की व्यावहारिक जानकारी देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि श्रीमती विधि सक्सेना ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों, विधि शिक्षा के महत्व और न्याय व्यवस्था की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एक सफल अधिवक्ता बनने के लिए आवश्यक गुणों, कानूनी समझ, तर्कशक्ति, अध्ययन और नैतिक मूल्यों के महत्व को भी समझाया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के प्रवेश संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा संचालित जीएनटी मांटेसरी एंड प्रायमरी स्कूल तथा सेवासदन हायर सेकेंडरी स्कूल में शासन के निर्देशों के अनुरूप आरटीई के अंतर्गत प्रवेश दिए जाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी कानूनी विवाद, अन्याय अथवा जरूरत की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इस अवसर पर सेवासदन विधि महाविद्यालय ने विधि शिक्षा के विस्तार की दिशा में एलएल.एम., बीबीए एलएल.बी., टैक्सेशन लॉ एवं साइबर लॉ सहित नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के प्रयासों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, संवैधानिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments