HomeBURHANPURMP Political Newsदेवास में TI दिलीप पुरी की मौत से प्रदेश में...

MP Political Newsदेवास में TI दिलीप पुरी की मौत से प्रदेश में आक्रोश, कांग्रेस नेता हर्षित ठाकुर ने उठाई पूर्ण शराबबंदी की मांग

MP Political Newsबुरहानपुर। मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की अवैध शराब तस्करों द्वारा वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। ड्यूटी के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर पुलिस विभाग सहित आम नागरिकों में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद अब प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और शराब माफियाओं पर लगाम लगाने की मांग भी तेज होने लगी है।

इस मामले में बुरहानपुर जिला कांग्रेस के नेता एवं कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस अधिकारी की इस तरह मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

हर्षित ठाकुर ने कहा कि इस घटना से दिवंगत अधिकारी का परिवार गहरे सदमे में है। उनकी पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

ठाकुर ने प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शराब माफियाओं की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण गंभीर परिस्थितियां बन रही हैं। अवैध और जहरीली शराब के सेवन से जहां आम नागरिकों की जान जा रही है, वहीं माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को भी अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि आखिर कब तक प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहेगा? सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से मांग की कि मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की दिशा में गंभीरता से निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी इच्छाशक्ति दिखाते हुए शराब के अवैध कारोबार और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अंत में हर्षित ठाकुर ने दिवंगत टीआई दिलीप पुरी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

देवास की इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार, कानून व्यवस्था और शराबबंदी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस को तेज कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments