Burhanpur Congress newsबुरहानपुर (पॉलिटिकल रिपोर्टर)दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA गठबंधन के सांसदों को रोके जाने के विरोध में , लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व विधायक रविंद्र महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस के ग्रामीण कार्यकर्ता एकजुटता और काफी मुखर होकर अपनी आवाजा उठा रहे है कांग्रेस आलाकमान व प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को शाहपुर में “वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ पैदल मार्च निकाला गया। दिल्ली में निर्वाचन आयोग से जवाब मांगने के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं INDIA गठबंधन के सांसदों को रोके जाने और कांग्रेस के अनुसार उनके साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं मतदाता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौराहा स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने तथा निर्वाचन आयोग से सवाल पूछने का अधिकार है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
वोट बचाओ देश बचाओ कांग्रेस का नारा नहीं संकल्प है – रविंद्र महाजन
रविंद्र महाजन ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। निर्वाचन आयोग से जुड़े गंभीर सवालों पर जवाब मांगना प्रत्येक राजनीतिक दल और नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं INDIA गठबंधन के सांसदों को रोके जाने और उनके साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में शाहपुर में यह पैदल मार्च निकाला गया है।
उन्होंने कहा कि “वोट बचाओ, देश बचाओ” केवल कांग्रेस का नारा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के लिए हर स्तर पर मजबूती से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
विरोध प्रदर्शन में यह हुए शामिल
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण के अध्यक्ष रविंद्र महाजन, अजय रघुवंशी, किशोर महाजन, रामभाऊ लांडे, किशोर देशमुख, शैलेंद्र इंगले, नितिन इंगले, बलवंत पाटिल, संतोष ससाने, कैलाश गावंडे, प्रशांत मोरे, रईस खां, बाबू का सहित कांग्रेस की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




