HomeBURHANPURBurhanpur Newsबुरहानपुर: शिवाबाबा मंदिर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पर निराधार FIR के...

Burhanpur Newsबुरहानपुर: शिवाबाबा मंदिर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पर निराधार FIR के विरोध में लामबंद हुआ बंजारा समाज; दोषियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग

यह खबर पहले जरूर पढें

Burhanpur Newsबुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान बंजारा समाज का भारी आक्रोश देखने को मिला। जिले के धूलकोट क्षेत्र में स्थित बंजारा समाज के प्रसिद्ध आराध्य स्थल ‘शिवाबाबा मंदिर’ के ट्रस्टी और अध्यक्ष रूप सिंह पवार पर दर्ज कराई गई कथित निराधार एफआईआर विरोध में समाजजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस प्रदर्शन में  मध्य प्रदेश, से भी बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग बुरहानपुर पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रूप सिंह पवार पिछले 30 वर्षों से मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन पूरी निष्ठा और सुचारू रूप से कर रहे हैं। पूरे समाज को उनके कामकाज से कोई आपत्ति नहीं है।

राजनीतिक दबाव और साजिश का आरोप

बुरहानपुर की राजीनित से जुडी यह खबर भी पढें

प्रदर्शन कर रहे समाजजनों का आरोप है कि समाज के ही कुछ तथाकथित लोग राजनीतिक प्रभाव और दबाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये लोग ट्रस्ट के अध्यक्ष रूप सिंह पवार और अन्य ट्रस्टियों पर लंबे समय से इस्तीफा देने का अनुचित दबाव बना रहे थे। जब पवार ने राजनीतिक दबाव में आकर पद छोड़ने से इनकार कर दिया, तो उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाकर उन्हें जेल भिजवा दिया गया। इस एकतरफा कार्रवाई से बंजारा समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बंजारा समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दर्ज झूठा प्रकरण तुरंत वापस लिया जाए और राजनीतिक साजिश रचने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बुरहानपुर कलेक्टर दफ्तर का घेराव करेंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और एक प्रतिनिधिमंडल इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात करेगा।

“रूप सिंह पवार जी 30 सालों से मंदिर की सेवा और व्यवस्था देख रहे हैं। राजनीतिक दबाव बनाकर उन्हें पद से हटाने की कोशिश की जा रही है और झूठा केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दर्ज प्रकरण वापस लिया जाए, वरना बंजारा समाज पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगा।”

प्रकाश मानव – प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारत बंजारा समाज


 

 एमपी से आज समाज के लोग अपनी आवाज उठाने बुरहानपुर पहुंचे हैं। हमारे धार्मिक स्थल के ट्रस्टी के साथ अन्याय हुआ है। हमने कलेक्टर साहब को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। न्याय न मिलने पर हम मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से भी गुहार लगाएंगे।” –रूपेश नायक – समाजसेवी, बंजारा समाज

Burhanpur business newsबुरहानपुर में दुकानदारों और कारोबारियों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य: नगर निगम ने शुरू की तैयारी, 5 हजार से अधिक व्यवसायियों पर होगा असर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments