HomeMP BREAKING NEWSAIMIM ने राहुल गांधी के कार्यक्रम पर खेला 'मुस्लिम कार्ड', UCC और...

AIMIM ने राहुल गांधी के कार्यक्रम पर खेला ‘मुस्लिम कार्ड’, UCC और सच्चर कमेटी रिपोर्ट पर घेरा; कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

AIMIMबुरहानपुर – इंदौर में आयोजित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गुंज पर शुरू हुई सियासत, एआईएमआईएम पार्टी ने खेला मुस्लिम कार्ड

इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गुंज पर अब सियासत तेज हो गई है बुरहानपुर पहुंचे एआईएमआईएम के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन अली खान ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए कहा राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की गुंज कार्यक्रम आयोजित किया, यकीनन छात्र आज परेशान है कही पेपर लीक के घोटाले होते है
लेकिन आज मुझे दोबारा तकलीफ होती है कि मैं इस बात को दावे से कह रहा हुं छात्रों की गुंज कार्यक्रम में एक फीसद भी मुस्लिम छात्र मौजूद नहीं रहे उन्होने कांग्रसे के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को यह चैलेंज दिया छात्रों की गुंज कार्यक्र में एक फीसदी मुस्लिम छात्र शामिल हुए हो तो वह डाटा प्रस्तुत कर दें हमें तकलीफ इस बात की है कि आज मुस्लिम समाज शिक्षा से पिछड गया है मुस्लिम मोहल्लों को स्कूल नहीं है समाज के कॉलेज यूनिवर्सिटी नहीं है छात्रों की बात हो तो हर समाज हर धर्म हर रंग का बच्चा आगे बढे तो यह हमारे खूशी और फक्र की बात है लेकिन एक समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछडता जा रहा है तो राहुल गांधी को इस तरफ भी ध्यान देना होगा 2006 की सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को पढना चाहिए
राहुल गांधी अगर मप्र की धरती पर आए है तो उन्हें मप्र में लागू किए गए यूसीसी कानून पर भी अपना पक्ष साफ करना होगा कि वह इसके पक्ष में है या विपक्ष में आज तक यूसीसी कानून के लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया कि वह उसका विरोध करते है राहुल गांधी को अपना यह पक्ष साफ करना चाहिए
आरोप पर अपनी पार्टी का बचाव करते हुे अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के महाराष्ट्र के सह प्रभारी डॉ फरीद काजी ने एआईएमआईएम के मप्र अध्यक्ष मोहसिन अली खान को छात्रों की गुंज कार्यक्रम के वीडियो देखने की सलाह दी वीडियो में देख लेने कितनी हिजाब वाली मुस्लिम छात्राए इस कार्यक्रम में शामिल हुई
उन्होने कहा उन्हें अगर वीडियो देखने की फुर्सत नहीं है तो मुझ से आकर व्यक्तिगत मिले तो मैं उन्हें सारी जानकारी दे दूंगा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments