AimimNews बुरहानपुर – हैद्राबाद सांसद असदउद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम को झटका, नगर निगम में एकलौते पार्षद ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
हैद्राबाद सांसद असद उद्दीनओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मप्र में बुरहानपुर जिले से अपनी सियासी जमीन तलाश रही है इस बीच पार्टी को उस समय बडा झटका लगा जब बुरहानपुर नगर निगम में पार्टी के एक मात्र पार्षद रफीक अहमद ने पार्टी से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है उन्होने यह इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो असद उद्दीन ओवैसी व प्रदेश प्रभारी को प्रेषीत किया पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस्तीफा देने वाले पार्षद ने आरोप लगाया पार्टी ने उन्हें लगातार नजरअंदाज किया मप्र से लेकर बुरहानपुर जिले में पार्टी का नेतृत्व समाप्त हो गया पार्टी में केवल अमीरो पर तवज्जो दी जाती है गरीब की तरफ नहीं देखा जाता है इस्तीफे के बाद क्या कांग्रेस या कोई और दल में शामिल होंगे पत्रकारों के इस सवाल पर पार्षद ने चुप्पी साध ली
बुरहानपुर में मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने पार्षद के इस्तीफे से अऩभिज्ञता जाहिर की कहा उनके इस्तीफा उन्हें आधिकारिक रूप से नहीं मिला है उसके बाद उन से चर्चा की जाएगी उन्होने दावा किया बुरहानपुर में आने वाले निकाय चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव में महापौर और विधायक दोनो पदों पर उनकी पार्टी का व्यक्ति बनेगा
उधर कांग्रेस ने पार्षद के एएमआईएम पार्टी की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा देने की खबर को सामान्य बताया कांग्रेस दावा किया एमआईएम से इस्तीफा देने वाले पार्षद को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा





