HomePOLITICSABVP ब्रह्मपुर द्वारा तेजस्विनी युवती सम्मेलन आयोजित: युवतियों को राष्ट्र निर्माण और...

ABVP ब्रह्मपुर द्वारा तेजस्विनी युवती सम्मेलन आयोजित: युवतियों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

AIMIM News चुनावी समय से पहले AIMIM जनसेवा के मैदान में उतरा, प्रमुख विपक्षी दल की नींद उडी, सत्तादल को भी लग सकता है झटका

 

 

इंदिरा कॉलोनी ऑडिटोरियम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर; संगठन की विचारधारा से जुड़कर नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर

ABVP BURHANPUR छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ब्रह्मपुर महानगर द्वारा सोमवार दोपहर 2 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में भव्य ‘तेजस्विनी युवती सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवतियों को विद्यार्थी परिषद की विचारधारा, रीति-नीति और कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उन्हें सामाजिक सरोकारों, समाजहित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

प्रबुद्ध वक्ताओं ने युवतियों को किया मार्गदर्शित

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूजा पाठक, कामाक्ष गोर, देवांशी चौकसे, पल्लवी महाजन एवं ज्योति यादव उपस्थित रहीं। अपने ओजस्वी उद्बोधन में वक्ताओं ने युवतियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें पूरी निष्ठा से निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवतियों को अपनी आंतरिक प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता पहचानकर निखारनी होगी ताकि वे समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। वक्ताओं ने युवतियों से खुद को केवल घरेलू या शैक्षणिक दायरा तक सीमित न रखकर सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी मुखर होने की अपील की।

संगठन से जुड़कर राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा

सम्मेलन के दौरान छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रचनात्मक कार्यों और अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस आयोजन के माध्यम से युवतियों को एबीवीपी की राष्ट्रवादी सोच से जोड़ने और उन्हें संगठित होकर समाजसेवा में उतरने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मंच से वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक देश की मातृशक्ति और युवा युवतियां राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में बराबरी से भाग नहीं लेंगी, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एबीवीपी के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, विभाग संयोजक पृथ्वीराज महाजन, जुनैद पिंजारी, विलास कोली, हर्ष ढालवानी और भूषण महले सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं महानगर की युवतियां मौजूद रहीं। अंत में एबीवीपी ब्रह्मपुर ने सभी प्रतिभागी युवतियों का आभार जताते हुए उनसे एक सशक्त और संगठित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments