Homeदेशburhanpurnewsकलेक्टर हर्ष सिंह ने SIR कार्य को प्राथमिकता और समय सीमा में...

burhanpurnewsकलेक्टर हर्ष सिंह ने SIR कार्य को प्राथमिकता और समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली एवं कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

burhanpurnews बुरहानपुर/18 नवम्बर, 2025/- मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी का ‘‘ग्रोथ रेट’’ बढ़ना चाहिए। बैठक में निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि, एसआईआर कार्य को प्राथमिकता एवं लक्ष्य अनुरूप समय पर पूरा करने के लिए तेजी से कार्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ के लिये लक्ष्य निर्धारित किये एवं लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित भी किया।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि, एसआईआर कार्य को संपादित करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क करें एवं उन्हें तत्काल अवगत करायें। उन्होंने कहा कि, एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतनें पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा दैनिक समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश पाटीदार सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न नोडल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments