Homeदेशcybercrime सायबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 8,70,000/- रुपये की राशि...

cybercrime सायबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 8,70,000/- रुपये की राशि पीड़ित के खाते में करवाई वापस।

burhanpurnewsहकीमी हॉस्पीटल का पंजीयन लाईसेंस निरस्त, कार्यवाही से नाराज हुए शहर के डॉक्टर

हाई रिटर्न फोरेक्स ट्रेडिंग इंवेस्टमेंट का झांसा देकर हुई थी ऑनलाइन धोखाधड़ी।

फरियादी द्वारा अपनी राशि खाते में पुनः वापस आने पर बुरहानपुर पुलिस की सराहना।

cybercrime◆शिकायतकर्ता विश्वदीप डोंगरे निवासी गायत्री नगर थाना गणपतिनाका द्वारा नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की गयी थी । शिकायत में बताया गया कि फरियादी जो कि एक साँफ्टवेयर डेवलपर है, जिसे फोरेक्स ट्रेडिंग मे इंवेस्टमेंट आफर दिया गया, जिसमे बहुत ज्यादा हाई रिटर्न देने का वादा किया गया तब आवेदक द्वारा अनावेदक के बैंक खाते मे कुल 8,70,000/- रुपये की राशि आरटीजीएस, आईएमपीएस तथा युपीआई ट्रांज़ैक्शनों के माध्यम से किये गये थे जिसका रिटर्न लगभग 15,00,000 बताया गया किंतु फरियादि द्वारा जब अपनी इंवेस्टमेंट की राशि वापस लेने का प्रयत्न किया गया तब फरियादी को उसकी राशि समय पर वापस नही मिलने पर शक हुआ की फरियादी के साथ फ्राड हुआ है शिकायत मे आरटीजीएस,
आईएमपीएस तथा युपीआई ट्रांज़ैक्शनों के माध्यम से फ्रॉडस्टर ने पीड़ित के खाते से कुल ₹8,70,000/- की धोखाधड़ी कर ली।

◆शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी होने के
बाद पीड़ित ने तुरंत ही नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) मे अपनी शिकायत दर्ज की जिसपर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में सायबर सेल टीम द्वारा शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत पर अग्रीम कार्यवाही की गई।

◆ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में सायबर टीम—
साइबर सेल प्रभारी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, आरक्षक दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्तिसिंह तोमर द्वारा विभिन्न बैंक, से निरंतर समन्वय स्थापित किया गया। टीम के त्वरित व प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप फ्रॉड की गई राशि ₹8,70,000/- को सफलतापूर्वक होल्ड कराया गया तथा विधिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त राशि पीड़ित विश्वदीप डोंगरे के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से रिफंड करा दी गई।

◆ पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने साइबर सेल टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रकरण निराकरण हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी है।

आमजन हेतु साइबर सुरक्षा सलाह

(01).किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक, APK File या ऐप पर क्लिक न करें।

(02).अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड या UPI PIN किसी भी व्यक्ति को न दें।

(03).केवल आधिकारिक कस्टमर केयर नंबरों से ही संपर्क करें।

(4).यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या
www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं— First Hour is Golden Hour तुरंत शिकायत करने से राशि रिकवरी की संभावना बढ़ती है।

सतर्क रहें ! सावधान रहें ! सायबर सुरक्षित रहें !

साइबर सेल जिला बुरहानपुर

buisnessin burhanpur‘‘जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला’’ में उत्पादों की मिली आकर्षक झलक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments