Homeदेशmadhyapradesh के इस जिले में बदली गई जिला जेल की जमीन

madhyapradesh के इस जिले में बदली गई जिला जेल की जमीन

 

madhyapradesh के burhanpur जिले में प्रस्तावित नई जिला जेल अब ग्राम बहादरपुर के बजाय ग्राम मोहम्मदपुरा के समीप बनाई जाएगी। लगभग 73.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस जेल के लिए नई जगह पर विचार किया जा रहा है। यह स्थान गांव से दूर है और जेल निर्माण के लिए उपयुक्त माना गया है।

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, कलेक्टर हर्षसिंह और अन्य अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। चिटनिस ने बताया कि पूर्व में जेल का निर्माण बहादरपुर के पास होना था, लेकिन वह स्थान शैक्षणिक संस्थानों के पास होने के कारण उपयुक्त नहीं था।

18 वर्षों से जेल निर्माण के लिए प्रयासरत श्रीमती चिटनिस ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने इस योजना को मंजूरी दी थी। वर्तमान में बुरहानपुर जिला जेल खंडवा से संचालित हो रही है, जिससे पेशी और सुरक्षा में कठिनाई होती है।

अब नई भूमि चयन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही जेल निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments