HomeदेशSIR जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यों में प्रगति न मिलने पर नाराजगी...

SIR जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यों में प्रगति न मिलने पर नाराजगी जाहिर की, शीघ्र कार्य पूरा करने के दिये निर्देश

SIRजिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्यों का मैदानी स्तर पर लिया जायजा

बैठक में स्वरोजगार योजनाओं, सीएम हेल्पलाईन, समाधान विषयों की भी हुई समीक्षा

SIRबुरहानपुर/25 नवम्बर, 2025/- मंगलवार शाम को आयोजित बैठक में उद्योग विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि, आजीविका मिशन, सहकारिता, मत्स्य सहित अन्य विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने की। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिये कि, योजनाओं का क्रियान्वयन सुनियोजित तरीके से किया जाएं एवं लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश

समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों एवं समाधान विषयों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने समक्ष में शिकायतों के निराकरण की वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए पोर्टल पर दर्ज जवाब का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि, अधिकारी स्वयं शिकायतों को प्रति दिवस देखें, स्पष्ट एवं सही जवाब दर्ज किये जायें तथा शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जायें।

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को हिदायत दी कि, सीएम हेल्पलाईन प्राथमिकता का विषय है इस कार्य में कोताही ना बरतें। कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री विद्याभूषण सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य विभागीय प्रमुख मौजूद रहे।

एसआईआर प्रगति की समीक्षा

समीक्षा बैठक के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, सुपरवाईजर्स को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, निर्वाचन संबंधी कार्यों में गंभीरता एवं सक्रियता के साथ तेजी लायी जाये, इस बात का विशेष ध्यान रहे कि कार्य त्रुटिरहित हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने एसआईआर कार्य में प्रगति कम मिलने पर नाराजगी जाहिर कि, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि, इस कार्य में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि, व्यवस्थित कार्य-योजना बनाकर कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाये। एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस तथा आवश्यक कार्यवाही भी की जावेगी।
टीप फोटोग्राफ संलग्न क्र- 1 से 3 तक शामिल है।
——————————————

एसआईआर-2026

4 बीएलओ सुपरवाईजर्स को नोटिस जारी

बुरहानपुर/25 नवम्बर, 2025/- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने एसआईआर कार्य के तहत लक्ष्य अनुरूप डिजिटाइजेशन कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने एवं आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर के 4 बीएलओ सुपरवाईजर्स- कृषि विस्तार अधिकारी श्री अखिलेश रावत, सचिव ग्राम पंचायत धुलकोट श्री रिमसिंह रावत, सचिव ग्राम पंचायत दवाटिया श्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी एवं शिक्षक प्राथमिक शाला दवाटिया श्री निहालसिंह नगगावे को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है।
——————————————

SIR एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर 7 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments