HomeदेशSIR एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर 7 पटवारियों को कारण बताओं...

SIR एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर 7 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी

bloनेपानगर विधानसभा के बीएलओ श्री प्रकाश सिंह राठौड़ ने किया शत् प्रतिशत डिजिटाईजेशन कार्य

SIR बुरहानपुर/24 नवम्बर, 2025/- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर, 2025 तक गणना पत्रानुसार गणना की जानी है। निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार डिजिटाईजेशन हेतु संयुक्त जिला कार्यालय के ई-दक्ष केन्द्र में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। संबंधितों द्वारा कार्य में लापरवाही बररते हुए नियमित अनुपस्थित रहने एवं अनुपस्थिति के संबंध में कोई भी सूचना नहीं दी जाने के फलस्वरूप 7 पटवारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजि. अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि, निर्वाचन कार्य में रूचि नहीं लेने, आदेशों की अवहेलना करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी श्री अमित सिंह भदौरिया, श्री अमन खरे, श्रीमति प्रियंका सोनवणे, श्रीमति सारिका जैस्वाल, सुश्री मंजू पाथरोल, सुश्री अंजली धुर्वे, श्री अजेन्द्र यादव को नोटिस जारी कर तत्काल जवाब मांगा है।

healthnewsप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईफोडिया में एचआईवी,सिफलिस जांच शिविर में 72 महिलाओं और पुरुषों की जांच की गई है*

लोकतंत्र सशक्तिकरण में जुटा पूरा मैदानी अमला

एसआईआर 2026 को समय सीमा में पूर्ण करने के लिये बीएलओ और शासकीय सेवक पूरे मनोयोग से कार्यरत

बुरहानपुर/24 नवम्बर, 2025/- मध्यप्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्.2026) का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जारी है। 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन को समय पर पूरा करने के लिए बीएलओ सहित पूरा मैदानी अमला पूर्ण निष्ठा और मनोयोग से कार्य में जुटा है।
प्रत्येक बीएलओ को कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए 2 से 3 सदस्यों की टीम लगाई गई है। इनमें ऐसे शासकीय सेवक शामिल हैं जिन्हें क्षेत्र और वहां के निवासियों की बेहतर जानकारी होकृजैसे पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक आदि। इसके साथ ही गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों की अलग टीम भी तैनात की गई है। मतदाताओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए राज्य स्तर और सभी जिलों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। साथ ही राज्य का टोल-फ्री नंबर 1950 भी सक्रिय रूप से संचालित है।
कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन और समय पर कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे अन्य बीएलओ भी प्रेरित हों और कार्य की गति एवं गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो।

भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट आज भी 4282 रुपए

बुरहानपुर/24 नवम्बर, 2025/- भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 24 नवंबर को 4282 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। रविवार 23 नवंबर को भी यही रेट जारी हुआ था। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।

सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए, 17 नवंबर को 4236 रुपए, 18 नवंबर को 4255 रुपए, 19 नवंबर को 4263 रुपए, 20 नवंबर को 4267 रुपए, 21 नवंबर को 4271 रुपए और 22 नवंबर को 4285 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।

SIRजिले में जारी है SIR क्रियान्वयन को लेकर जनजागरण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments