Homeदेशburhanpurnews,बुरहानपुर अंकलेश्वर नेशनल हाईवे के पास इंदिरा कॉलोनी सर्विस रोड पर बेरोकटोक...

burhanpurnews,बुरहानपुर अंकलेश्वर नेशनल हाईवे के पास इंदिरा कॉलोनी सर्विस रोड पर बेरोकटोक हो रही पार्किंग, पैदल राहगीरों को आवाजाही में हो रही परेशानी

burhanpurnews,madhyapradesh के burhanpur शहर की सबसे पॉश इंदिरा कॉलोनी के सामने से बुरहानपुर अंकलेश्वर नेशनल हाईवे गुजर रहा है पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए पर्याप्त चौडाई वाला सर्विस रोड बनाया गया है ताकि पैदल यात्री सुगमता से आवाजाही कर सके और किसी तरह की सडक दुर्घटना का शिकार ना हो पाए

आवासी कॉलोनी में व्यवसायिक गतिविधियां

किसी जमाने में शहर की इंदिरा कॉलोनी मप्र में हाउसिंग बोर्ड की प्रदेश की दूसरी सबसे बडी कॉलोनी थी यह कॉलोनी लोगो के आवास के लिए बनाई गई थी रहवासियों की सुविधा के लिए कॉलोनी में कुछ स्थल व्यवसायिक गतिविधी के लिए आरक्षित की गई थी लेकिन सिंधीबस्ती से शुरू होने वाले बुरहानपुर अंकलेश्वर नेशनल हाईवे पर जैसे ही इंदिरा कॉलोनी शुरू होती है यहां सडक किनारे बने आवास व्यवसायिक स्थल में परिवर्तित हो गए जो कि नियम के विरूध्द है
व्यवसायिक गतिविधिया शुरू होने से पैदल राहगीरों के लिए बने सर्विस रोड पर इन दुकानों में आऩे वाले ग्राहकों का कब्जा हो गया है यानी यह सर्विस रोड अवैध रूप से पार्किंग में परिवर्तित हो गया है

नगर निगम की क्रेन से वाहनों पर हो कार्यवाही

शहर में नगर निगम व्दारा नो पार्किंग झोने में खडे दुपहिया वाहनों को क्रेन के व्दारा उठाया जा रहा है वाहन चालक से चालानी कार्यवाही करके उनका दुपहिया वाहन सौंपा जा रहा है इसी तरह इंदिरा कॉलोनी के इस सर्विस रोड पर दुकानदारों के आने वाले ग्राहक अपने अपने वाहन अवैध रूप से पार्क कर रहे है जिससे सर्विस रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है इस क्रेन व्दारा यहां पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्यवाही की जाए तो इंदिरा कॉलोनी का सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा लेकिन लगता जिम्मेदार अफसरों का इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं है और अगर ध्यान होगा भी तो इसे देख कर भी अनदेखा किया जा रहा है
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन यातायात पुलिस परिवहन विभाग सिंधीबस्ती से शुरू हुए बुरहानपुर अंकलेश्वर नेशनल हाईवे के पास इंदिरा कॉलोनी में बने सर्विस रोड को कब तक अतिक्रमण मुक्त कराता है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments