Homeदेशtirangayatraबुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनीस की अगुवाई में  ताप्ती नदी में निकाली...

tirangayatraबुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनीस की अगुवाई में  ताप्ती नदी में निकाली तिरंगा यात्रा,

 

यह भी पढे:madhyapradesh साहब मनरेगा योजना में मजदूरो से नहीं मशीनों से काम हो रहा है यह लीजिए वीडियो
 वंदे मातरम के नारो से गूंजा ताप्ती कछार

tirangayatraबुरहानपुर () देश के pmnarendramodi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देशभर में अलग अलग तरीके से तिरंगा यात्राए निकाली जा रही है burhanpur बुरहानपुर में बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस mlaarchnachitnis के नेतृत्व में ताप्ती नदी taptiriverपर नौका विहार के जरिए तिरंगा यात्रा निकाली गई करीब एक दर्जन से अधिक नाव में डेढ सौ से अधिक युवा कार्यकर्ता विधायक अर्चना चिटनीस की अगुवाई में नौका विहार के जरिए तिरंगा अपने हाथो में थाम कर तिरंगा यात्रा निकाली गई जो काफी आकर्षण का केंद्र रही ताप्ती नदी पर नाव पर सवार यह तिरंगा यात्रा नागझिरी घाट से शुरू हो कर ताप्ती नदी के राजघाट पर करीब डेढ किलोमीटर का सफर तय करके पहुंची  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में एक नवाचार मां ताप्ती नदी के बीच लहरो में दर्जनों नावें उसमे सवार देश भक्त नागरिक, कार्यकर्ताओ ने तिरंगा लहराया। ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत बुरहानपुर में सूर्यपुत्री ताप्ती नदी में नाव पर सवार होकर विधायक अर्चना चिटनीस चिटनिस,  पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ ताप्ती नदी के बीच पहुंची। उन्होंने ताप्ती नदी की लहरों के बीच देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा को लहराया। इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नागझिरी घाट, राजघाट पर बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। घाट पर मौजूद लोगों ने देश की आजादी का जश्न मनाते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से नगर और आसपास के गांवों में मां ताप्ती के तट गुंजायमान हो उठे।
राजघाट पर तिरंगा यात्रा के समापन पर विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आव्हान पर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। शहर की सभी सड़कों और गलियों पर अलग-अलग स्वरूपों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। उसी क्रम में हमने ताप्ती नदी में अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली। देश भर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की तिरंगा यात्रा सबसे अलग है। तिरंगा यात्रा में ताप्ती नदी के नागझिरी घाट से राजघाट तक निकाली गई। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी नावों पर तिरंगा शान से लहरा रहा था। इस अनोखी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया।
विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि आज हमने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है। रक्षा बन्धन केवल भाई-बहन का त्यौहार नहीं वरन प्रत्येक मानव का हम सब का प्रकृति से रिश्ता, नदियों से, पहाड़ों से, पेड़ों से सब की परस्पर रक्षा करते हुए एक जिम्मेदार और समझदार समाज होने का एक संकल्प लेकर रक्षा बन्धन से आजादी के पर्व को एक सुंदर अवसर बनाकर ये तिरंगा यात्रा निकाली गई। हम उस देश के वासी हैं जिस देश में ताप्ती बहती तो विचार आया कि हमारी तिरंगा यात्रा ताप्ती नदी से नौका विहार करते हुए क्यों न निकले। हमने ताप्ती नदी के नागझिरी घाट से लेकर राजघाट तक की तिरंगा यात्रा निकाली। जब हम मां ताप्ती नदी के बीच लहरों से गुजरते हुए तिरंगा यात्रा निकालते हैं तब देश की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा, प्रकृति से एक सुंदर संबंध, एक बॉन्डिंग एक रिश्ता बनाते हुए हम देश की भी चिंता करते हैं, पर्यावरण और प्रकृति की भी चिंता करते हैं। और जब राजघाट पर खड़े हो, जिसे अहिल्याबाई ने बनाया तो हम संस्कृति की भी चिंता करते हैं। अगर हम सब जिम्मेदार नागरिक हैं और समझदार नागरिक हैं तो निश्चित तौर पर भारत दुनिया का सिरमौर था, है और भविष्य में भी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments