Homereligion cultureJain Samaj News Burhanpur बुरहानपुर में भक्ति का महासंगम: पूज्य मुनि श्री...

Jain Samaj News Burhanpur बुरहानपुर में भक्ति का महासंगम: पूज्य मुनि श्री 108 कुंथुसागर महाराज के सानिध्य में 22 अक्टूबर से होगा भव्य समोशरण विधान

Burhanpur Newsनवरात्र पर्व पर बुरहानपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद: कलेक्टर और SP ने इच्छादेवी व खामनी मंदिर पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्रीन पार्क कुंथु नगर में 8 दिनों तक गूंजेंगे मंत्र, जैन समाज ने भव्य आयोजन के लिए गठित की विभिन्न समितियां

बुरहानपुर:

श्री दिगम्बर जैन समाज बुरहानपुर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इंदिरा कॉलोनी के अनुयायियों की भावना और विशेष अनुरोध पर बुरहानपुर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। चातुर्मास के अंतर्गत बुरहानपुर की पावन धरा पर विराजित परम पूज्य मुनिश्री 108 कुन्थुसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में एक विशाल एवं भव्य समोशरण विधान का आयोजन होने जा रहा है।

यह गरिमामय अनुष्ठान दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक माहेश्वरी भवन के पास स्थित ग्रीन पार्क ‘कुन्थु नगर’ में बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस आठ दिवसीय विधान की संपूर्ण प्रक्रिया को विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाज के साथ राहतगढ़ के प्रतिष्ठाचार्य भैयाजी धीरज जैन संपन्न करवाएंगे।

बैठक में हुआ समितियों का गठन

समोशरण विधान की तैयारियों को लेकर श्री दिगम्बर जैन समाज बुरहानपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रकांत जैन लुहाड़िया ने की। इस दौरान ट्रस्टी किरण हुमड, विवेक जैन लुहाडिया, आदिनाथ जैन मंदिर एवं चातुर्मास समिति के अध्यक्ष पवन जैन ठोलिया, तथा मुनि सेवा समिति के कोषाध्यक्ष शरद जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की विभिन्न समितियां गठित की गईं:

  • डोम मंडप समिति: पवन जैन ठोलिया, महेंद्र जैन लुहाडिया, प्रमोद जैन बडज्यात्या, महावीर प्रसाद सोनी, दिनेश जैन, वीरेन्द्र जैन बडज्यात्या, भागचंद जैन गंगवाल।

  • पूजा सामग्री समिति: पवन जैन ठोलिया, भागचंद जैन निमाजवाले, भागचंद जैन फोपनार।

  • प्रचार-प्रसार एवं प्रशासनिक समिति: महेंद्र जैन लुहाडिया, प्रमोद जैन बडज्यात्या, दिनेश जैन, अनीस जैन।

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति: गौरव जैन गंगवाल, संजय जैन बडज्यात्या, अंकित जैन ठोलिया, संदीप जैन ठोलिया, दीपक जैन कासलीवाल, आयुष जैन पहाड़िया, विशाल जैन हुमड, रोनक जैन बडज्यात्या।

  • आहारचर्या एवं वात्सल्य भोज समिति: लोकेश जैन ठोलिया, दिलीप जैन पहाड़िया, अशोक जैन ठोलिया, विमल जैन ठोलिया, भागचंद निमाजवाले, संदेश जैन, दीपक हुमड, गौरव लुहाडिया व टीम।

  • अतिथि एवं आवास समिति: सौरभ जैन पहाड़िया, आकाश जैन पहाड़िया, अजय बडज्यात्या, अभिषेक ठोलिया, कैलाश व संजय हुमड।

  • शुद्धि एवं वैयावृत्ति समिति: विशाल पहाड़िया, प्रवीण गंगवाल, दिलीप कासलीवाल, संतोष रत्नाकर, अभिषेक ठोलिया एवं अमित जैन।

उपरोक्त जानकारी प्रमोद जैन बडज्यात्या एवं महेंद्र जैन लुहाडिया ने दी। अंत में जम्बू पहाड़िया ने सभी उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Burhanpur News महाराजा अग्रसेन जयंती पर ताप्ती सेवा समिति ने प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, उनके आदर्शों को किया स्मरण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments