HomeदेशApmc News : होनहार युवा कृषि विभाग के अफसर भूपेंद्र सोलंकी ने...

Apmc News : होनहार युवा कृषि विभाग के अफसर भूपेंद्र सोलंकी ने संभाला मंडी सचिव का प्रभार

Apmc Newsबुरहानपुर (बिजनेस रिपोर्टर) मप्र शासन कृषि विभाग ने नया प्रयोग करते हुए कृषि विभाग के अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न मंडियों में मंडी सचिव की एहम जिम्मेदारी सौंपी है प्रदेश की प्रमुख मंडियों में शुमार बुरहानपुर कृषि उपज मंडी में भी कृषि विभाग के अफसर को प्रतिनियुक्ति पर मंडी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है सोमवार को कृषि विभाग के होनहार अफसर भूपेंद्र सोलंकी ने मंडी सचिव की जिम्मेदारी संभाली पदभार ग्रहण करने के बाद भूपेंद्र सोलंकी मंडी के स्टाफ से मंडी की गतिविधियों को बारिकी से समझ रहे है साथ ही मंडी बोर्ड की मंडी को लेकर जो जो दिशा निर्देश है उसके पालन करने की तैयारी कर रहे है पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत मंडी सचिव भूपेंद्र सोलंकी ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा
मंडी के विकास और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी तीन प्रमुख प्राथमिकताओं को साझा किया, जिससे किसानों और व्यापारियों को लाभ होगा
मंडी सचिव भूपेंद्र सोलंकी ने आगे कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मंडी में आवक बढाना और मंडी की आय को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया, कर संग्रह की सख्ती और अव्यवस्थाओं को सुधारकर आय में वृद्धि की जाएगी।
दूसरी प्राथमिकता मंडी में सुविधाएं बढ़ाने की रहेगी। इसके तहत किसानों के लिए विश्राम स्थल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और छांव व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, डिजिटल सुविधा और सीसीटीवी निगरानी जैसे आधुनिक साधनों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता शासन की योजनाओं का सही तरीके से पालन करना व कराना रहेगा। मंडी सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाऔ को धरातल पर ईमानदारी से लागू किया जाएगा ताकि किसान सीधे लाभान्वित हो सकें।
भूपेंद्र सोलंकी की नियुक्ति से बुरहानपुर मंडी में नई ऊर्जा और व्यवस्था की उम्मीद की जा रही है। किसान और व्यापारी वर्ग अब सकारात्मक बदलाव की ओर आशान्वित नजर आ रहे हैं।
हालांकि बुरहानपुर कृषि उपज मंडी अवस्थाओं की मंडी रही है कई बार मीडिया में खबरें प्रकाशित व प्रसारित होती है कि मंडी के कर्मचारी अपनी मनमानी से मंडी को चलाते हैं वही ना तो मंडी के कर्मचारी ड्रेस कोड का पालन करते हैं कई बार कुछ समाजसेवीयों ने शिकायत की है कि मंडी में किसानों को सुविधा नहीं मिलती है
नवागत मंडी सचिव के लिए यह होगी चुनौतिया
नवागत मंडी सचिव भूपेंद्र सोलंकी कृषि विभाग के होनहार अफसर और युवा अफसर है ऐसे में उनके सामने कुछ चुनौतिया होगी जिसका उन्हें सामना करना पडेगा
मंडी सचिव के लिए रेणुका रोड अनाज मंडी प्रांगण में यह होगी चुनौतिया
– नीलाम शेड्स को किसानों के लिए कब्जा मुक्त रखवाना
– बंद पडा तौल कांटा को शुरू करवाना
– मंडी कर्मचारियों व्दारा मंडी बोर्ड व्दारा निर्धारित ड्रेस कोड का नियमित पालन करवाना
– केला व्यापारियों के लिए लाखो की लागत से बनी दुकानों का सदुपयोग कराना
– मंडी के बाहर क्षेत्र से लाईसेंसी व्यापारियों व्दारा की जा रही खरीदी पर मॉनिटरिंग
– मंडी टैक्स चोरी रोकने के लिए पैनी नजर व स्टाफ की तैनाती
——————————————————————————————————–
शनवारा रोड स्थ्ति थोक फल सब्जी मंडी में यह होगी चुनौतिया
– बंद पडा तौल कांटा शुरू कर मंडी की आमदनी में इजाफा करना
– किसान व्यापारियों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था
– प्याऊ की नियमित सफाई कराना प्याऊ तक पहुंचने के लिए सुलभ व्यवस्था करना
– हर सुबह आने वाले किसानो व व्यापारियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था
– मंडी परिसर में अनाधिकृत भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाना
– मंडी परिसर में ट्रांस्पोर्ट प्रतिष्ठान संचालक पर प्रतिबंध लगाना
– जिस कर्मचारी का जो काम है उससे वह ही काम कराना सुनिश्चित कराना
– यहां भी मंडी कर्मचारियों का नियमित अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड का पालन करवाना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments