fssinewsमंगल मिलाप परिसर को नोटिस जारी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही
- यह पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की है…’आप’ के स्थापना दिवस पर बोले रियाज़ खोकर*
- *’आप’ के फाउंडेशन डे पर रियाज़ खोकर ने किया समर्थकों का धन्यवाद*
indiapoliticsबुरहानपुर। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संयुक्त सचिव रियाज़ खोकर ने बुधवार को पार्टी के फाउंडेशन डे पर कहा कि 13 सालों में पार्टी की जो भी उपलब्धियां हैं, वे जनता के भरोसे और उसके वॉलंटियर्स की कड़ी मेहनत पर टिकी हैं. पार्टी 26 नवंबर, 2012 को बनी थी. इस मौके कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पर केक काटकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर रियाज खोकर ने कहा मैं देशभर के लाखों साथियों, सभी वॉलंटियर्स और हर उस आम आदमी को दिल से प्रणाम करता हूं, जिन्होंने भरोसा किया कि राजनीति ईमानदारी से भी की जा सकती है. ये पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की पार्टी है. चौपालों से लेकर सड़कों तक हमारे वॉलंटियर्स ने दिन-रात मेहनत करके बदलाव की लौ जलाई है. आज जो भी उपलब्धियां हैं, वो जनता के विश्वास और हमारे सिपाहियों की तपस्या का परिणाम हैं. हम वादा करते हैं सच्चाई, ईमानदारी और देशसेवा का ये सफ़र और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा. आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
पूर्व यूथ विंग प्रदेश संयुक्त सचिव शेख वसीम ने बधाई दी और कहा की गांव के चौराहों से लेकर शहर की गलियों तक, हमारे वॉलंटियर्स ने बदलाव की लौ जलाने के लिए दिन-रात काम किया है. आज हम जो भी कामयाबी देख रहे हैं, वह लोगों के भरोसे और हमारे वॉलंटियर्स के डेडिकेशन का नतीजा है।
इस कार्यक्रम में शरीफ शालीमार, अब्दुल गनी अंसारी, शकील कुरेशी, शेख नफीस, सुलेमान शादाब अली, गोविंद सिंह, मिथुन कंडारे, शेख अरबाज, रफीक कुरैशी एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
breakingnewsनिर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निलंबित






