Homeदेशburhanpurnewsजम्बू कुमार पहाड़िया बने बुरहानपुर टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष

burhanpurnewsजम्बू कुमार पहाड़िया बने बुरहानपुर टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष

israel iran war condition इजरायल इरान युध्द लंबा खींचा तो बुरहानपुर का टेक्सटाईल कारोबार होगा प्रभावित

burhanpurnewsबुरहानपुर नि.प्र. बुरहानपुर टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन बुरहानपुर की साधारण सभा राजस्थान भवन में संपन्न हुई जिसमें जैन समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुरहानपुर टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कर्मठ वरिष्ठ सदस्य जम्बु कुमार पहाड़िया को संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया l चुनाव समिति के सदस्य सर्व श्री आनंद सिंघानिया, दामोदर तोदी, राजेश जैन, विष्णु मित्तल के द्वारा यह जानकारी दी गई की नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा, एवं शीघ्र ही नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा

आयोजित सभा में सर्व सहमती से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पहाड़िया ने सभी टेक्सटाइल एसोसिएशन बुरहानपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और अपने संबोधन में कहा की बुरहानपुर शहर के लिए टेक्सटाइल व्यापार के विकास के लिए में हर संभव वह सभी प्रयास करूंगा जिससे की व्यापार प्रगति की और अग्रसर हो जिससे की देश का विकास हो सके साथ ही आपने सभी को साथ लेकर इस संस्था को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की l , उपस्थित संस्था के सभी सदस्यों ने जम्बू कुमार पहाड़िया का पुष्पमाला द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया । इस सभा में संस्था के संरक्षक रामधारी मित्तल, रतन गाड़ियां, रेवतमल तापड़िया, बंका, शंभू कुमार पहाड़िया, विमल कुमार पाटनी, दिलीप पहाड़िया आदि भी मौजूद थे ।

सभा में पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंघानिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक सिंघानिया द्वारा लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया l कार्य्रकम का सफल एवं सुंदर संचालन मेहुल जैन द्वारा किया गया l इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ महावीर प्रसाद पहाड़िया, धर्मचंद जैन, भगवती प्रसाद बगड़िया, राजू जोशी, सुरेंद्र जैन भारती, सागरमल सेठी, जतनजी सेठिया, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन लुहाड़िया, कमल छाबड़ा आदि अन्य ने आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रेषित की l

LPG gas बुरहानपुर में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर नागरिक अफवाहों पर ध्यान ना दे – कलेक्टर

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments