HomeदेशHistorical monument news : रोड चौडीकरण करने के लिए ऐतिहासिक परकोटे को...

Historical monument news : रोड चौडीकरण करने के लिए ऐतिहासिक परकोटे को ध्वस्त करने की शिकायत पहुंची पुरातत्व विभाग

Mp News : पूर्व सांसद स्वर्गीय अमृतलाल तारवाला जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद।

Historical monument newsबुरहानपुर(ईशल इंडिया न्यूज) । ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की शान कहे जाने वाले प्राचीन परकोटे की दीवार के कुछ हिस्सों को शुक्रवार के दिन रोड चौड़ीकरण के नाम पर ध्वस्त कर दिया गया। गौरतलब है गणपति नाके से शिकारपुरा गेट तक रोड व पुलिया निर्माण का कार्य भिन्न-भिन्न स्थानों पर पिछले एक माह से अधिक समय से प्रारंभ है उसी निर्माण कार्य के अंतर्गत राजपुरा सीलमपुरा गेट के पास ऐतिहासिक परकोटे के कुछ हिस्से को ठेकेदार ने बिना पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की अनुमति के तोड़ दिया।

उदासीन आश्रम के महंत स्वामी पुष्करानंद महाराज, कथावाचक कन्हैया महाराज एवं बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने जिसकी शिकायत क्षेत्रीय डायरेक्टर मध्यप्रदेश पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से करते हुए कहा बुरहानपुर शहर की शान ऐतिहासिक परकोटे की दीवार को रोड बनाने वाली कंपनी के ठेकेदार ने बिना परमिशन ध्वस्त कर दिया है जिसकी सूचना संस्कृति मंत्रालय को देकर निवेदित किया गया है कि परकोटे का पुनः निर्माण होना चाहिए और बिना परमिशन शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से छेड़खानी करने वाली एजेंसी एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।

Veer Sawarkar : विधायक अर्चना दीदी ने स्थानीय सिनेमा हॉल में देखी फिल्म स्वातांत्र्य वीर सावरकर

ठाकुर प्रियांक सिंह ले आगे बताते हुए कहा दशकों पूर्व भी ऐतिहासिक परकोटे से छेड़छाड़ करने पर शहर के राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले एक गणमान्य व्यक्ति पर प्रकरण कायम हुआ था।
आज पुनः एक एजेंसी व ठेकेदार द्वारा इस प्रकार का कृत किया गया है अतः इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments