Grand Shopping Festivel बुरहानपुर, 4 -5 अक्टूबर: शहर के मंगल मिलाप परिसर एप्पल हॉस्पीटल के पास में दो दिवसीय ARHAM ग्रैंड शॉपिंग फेस्टिवल एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है। जिसका समय रहेगा सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक यह आयोजन शहर की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह फेस्टिवल शहर की उन महिलाओं को एक मजबूत मार्केटिंग और बिजनेस प्लेटफार्म प्रदान करता है, जो घर में रहकर विभिन्न प्रकार के व्यवसाय कर रही हैं।
इस आयोजन का यह 11वां वर्ष है और हर साल की तरह इस बार भी इसे दीपावली और शादी-ब्याह के सीजन के ठीक पहले आयोजित किया गया है ।इस आयोजन का बुरहानपुर शहर के नागरिकों विशेषकर महिलाओ को साल बर बेसब्री से इंतजार रहता है इस एक्जीबिशन में विभिन्न प्रकार के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जिनमें लेटेस्ट फैशन कपड़े, ज्वेलरी, गिफ्ट्स, होम डेकोर, फर्नीचर, किचन अप्लायंसेस, ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और बेड शीट्स आदि शामिल हैं।
इस बार फेस्टिवल में लगभग 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें महिलाओं द्वारा बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट उत्पाद भी प्रमुख आकर्षण हैं। साथ ही, बच्चों के लिए प्ले जोन, फूड जोन और मेहंदी, टैटू, स्केच, और मेकअप आर्टिस्ट की सेवाएं भी दी जा रही हैं। हर घंटे आयोजित किए जाने वाले लकी ड्रॉ इस आयोजन को अधिक रोमांचक बनाता है
आयोजकों के अनुसार, शहरवासियों से मिल रहे सहयोग और फीडबैक से यह फेस्टिवल हर साल सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है।
इन स्थानों से जाने आने की होगी फ्री व्यवस्था
आयोजकों ने शहर वासियों खासकर महिलाओ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों से ग्रैंड शॉपिंग फेस्टिवल स्थल तक जाने आने के लिए फ्री ऑटो रिक्शा सुविधा रहेगी
– आदर्श कॉलोनी कॉर्नर
-सी के ग्रीन कॉलोनी
– राजस्थान भवन
– सिंधीबस्ती चौक
– शनवार चौक
– जयस्तंभ चौक
-राजपुरा चौक
– संजय नगर कॉर्नर
मुख्य आकर्षण:
लेटेस्ट फैशन कपड़े और ज्वेलरी
डिजानयर वेयर
इंडियन ड्रेसेस
वेस्टर्न ड्रेसेस
सूट्स
लहंगा
साडिया
फुटवियर
होम डेकोर और फर्नीचर
बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और मनोरंजन
हर घंटे लकी ड्रॉ और गिफ्ट्स
यह फेस्टिवल बुरहानपुर शहर की महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का एक बेहतरीन मंच साबित होगा, बल्कि नागरिकों के लिए भी दीपावली और शादी सीजन की शॉपिंग का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा






