HomeLAW & CRIMEBurhanpur crime newsबुरहानपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या

Burhanpur crime newsबुरहानपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या

 

Burhanpur crime newsबुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गणपति नाका थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे Indore Icchapur Highway के गणपति नाका चौराहे पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पुरानी रंजिश के चलते तीन अज्ञात बदमाशों ने एक 39 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान धनराज तायडे (39), निवासी लोधीपुरा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाईवे पर किया विरोध प्रदर्शन

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की समझाइश और सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और गणपति नाका थाने पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज कराई।

पुराना विवाद बनी हत्या की वजह

घटना की गंभीरता को देखते हुए बुरहानपुर सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व बच्चों के नहाने की बात को लेकर मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि परिजनों द्वारा जिन संदिग्द्धों पर शक जताया गया है, उन्हें हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments