HomeBURHANPURBurhanpur Newsबुरहानपुर: AIMIM के युवा नेता शेख सलीम पर महिला ने लगाया...

Burhanpur Newsबुरहानपुर: AIMIM के युवा नेता शेख सलीम पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR; पार्टी ने पद से हटाया

Burhanpur Newsबुरहानपुर (मध्य प्रदेश): देशभर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विशेषकर नवरात्रि पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस व्यापक अभियान चला रही है। बुरहानपुर जिले में भी पुलिस प्रशासन युवतियों और महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ मनचलों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

इसी अभियान और सख्ती के बीच जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के युवा नेता और पार्टी के मीडिया प्रभारी शेख सलीम पर एक महिला ने छेड़छाड़ और फब्तियां कसने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी शेख सलीम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी शेख सलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला (FIR) दर्ज कर लिया।

मामले की संवेदनशीलता और जनआक्रोश को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। घटना के प्रकाश में आते ही AIMIM पार्टी ने त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी शेख सलीम को मीडिया प्रभारी के साथ साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है

पुलिस की कार्रवाई जारी

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी (TI) नीता देअरवाल ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments