HomeदेशNSAसांप्रदायिक फिजा को खराब करने वाले हो जाए सावधान, मप्र के इस...

NSAसांप्रदायिक फिजा को खराब करने वाले हो जाए सावधान, मप्र के इस जिले में कलेक्टर ने फिजा को खराब करने वाले आरोपियों के लिए जारी किया यह फरमान

burhanpurnewsहकीमी हॉस्पीटल का पंजीयन लाईसेंस निरस्त, कार्यवाही से नाराज हुए शहर के डॉक्टर

खबर क्या है ?

NSAबुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 (NSA) धारा 3(2) तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए दो आरोपियों सिराज पिता इब्राहित तडवी उम्र 35 एवं फकीरा फत्तु तडवी उम्र (34) को 3 माह की अवधि के लिए नजरबंद किए जाने का आदेश दिया है
क्यों हुई कार्यवाही
यह कार्यवाही बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र सीमावर्ती बिरोदा गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था के प्रतिकूल किसी भी गतिविधि को रोकने के मकसद से की गई है

क्या था मामला

बुरहानपुर जिले के पुलिस थाना लालबाग के महाराष्ट्र सीमावर्ती बिरोदा गांव सांप्रदायिक रूप से अति संवेदनशील मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है जिसकी सीमा महाराष्ट्र राज्य के थाना रावेर से लगती है गौरतलब है 29 नवंबर को दोनों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होने गांव के बाहर एकांत क्षेत्र में स्थित हिंदू धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर धार्मिक सामग्रियो एवं संरचनाओं को तोडफोड किया गया जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित हुई

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरणों का पंजीयन किया गया, निगरानी बढ़ाई गई एवं स्थिति पर सतत् नियंत्रण रखा गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं तथा उनके विरुद्ध बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज हैं। सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए एनएसए के तहत कार्यवाही की गई है।

burhanpurlatestnewsकलेक्टर ने पतंगबाजी में चायना धागे के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments