Homeदेशsportsnewsसंभाग स्तरीय महिला वर्ग खो-खो खेल प्रतियोगिता का सेवा सदन महाविद्यालय में...

sportsnewsसंभाग स्तरीय महिला वर्ग खो-खो खेल प्रतियोगिता का सेवा सदन महाविद्यालय में भव्य आयोजन।

 

  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री गौरव पाटिल ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।
  • प्रतियोगिता में 05 जिले खंडवा,बड़वानी खरगोन,बुरहानपुर,अलीराजपुर की टीमें हुई सम्मिलित।
  • प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अपने संभाग का करेगी प्रतिनिधित्व।

sportsnewsआज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन के तत्वाधान में संभाग स्तरीय महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री गौरव पाटिल उपस्थित रहे, जिन्होंने खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस प्रतियोगिता में 05 जिले खंडवा,बड़वानी,खरगोन,बुरहानपुर,अलीराजपुर की 60 बालिकाओं ने महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करने वाली चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री गौरव पाटिल, श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर प्रेसिडेंट सेवा सदन एजुकेशन सोसाइटी, सेवा सदन महाविद्यालय, एवं स्कूल के प्रिंसिपल टीचर स्टाफ, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments