indiapoliticsआम आदमी पार्टी नेताओं की नहीं जनता की पार्टी है
pensionersnewsप्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन म, प्र, भोपाल के आव्हान पर एवं प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार एवं प्रांतीय निकाय के आव्हान पर आज प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर एवं विधुत मण्डल पेंशनर्स बुरहानपुर दोनों के संयुक्त तत्वावधान में 01 ज्ञापन मां, मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन भोपाल को सम्बोधित करते हुए मां, जिला कलेक्टर बुरहानपुर को सौंपा गया जिसमें मध्यप्रदेश शासन के सेवानिवृत्त पेंशनर्स को वर्तमान में 55 प्रतिशत मंहगाई राहत मिल रही है हाल ही में स्वीकृत 2 प्रतिशत मंहगाई राहत 8 माह विलंब से प्रदेश सरकार के पेंशनरों को दी गई है और प्रदेश के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स का लगातार आर्थिक शोषण हो रहा है जबकि सम्पूर्ण भारत में राज्य के पेंशनरों को केन्द्र के समान मेहंगाई राहत की घोषणा होती रहती है केवल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य अपने आप मे विकसित राज्य होने के बावजूद भी हमेंशा पेंशनरों के साथ जुलाई 2019 से असमानता का व्यवहार हो रहा है । अतः अब आर्थिक शोषण बंद किया जाकर 1 जुलाई 2019 से जून 2025 तक कि मेहंगाई राहत की अवशेष राशि के साथ जुलाई 2025 से मेहंगाई राहत 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी केन्द्रीय पेंशनरों के समान कर 58 प्रतिशत मेहंगाई राहत की घोषणा कर अन्य प्रदेश जैसे राजस्थान, गुजरात,, महाराष्ट्र,और अन्य प्रदेशों की श्रेणी में मध्यप्रदेश अपना स्थान बनाने के लिए पेंशनरों को वित्तीय राहत प्रदान करने की मांग की गई।
उक्त जानकारी प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष अता उल्ला खान ने दी।
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर के उपाध्यक्ष प्रकाश मराठे, सचिव उमेश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामदास सगरे, एवं विद्युत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर के एम,पी, सिंह, उपेन्द्र कुमार जैन,एस, डी, कोष्टी,एम,ए, देशमुख,सुरेश चुडीवाला, चंद्रकांत गुंडे,एवं सभी दोनों पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे
ज्ञापन का वाचन विठ्ठल बावसकर एवं प्रकाश मराठे ने किया एवं सभी सदस्यों का आभार कोषाध्यक्ष रामदास सगरे ने माना।
fssinewsमंगल मिलाप परिसर को नोटिस जारी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही






