HomeBusiness NewsMppoliceबुरहानपुर पुलिस विभाग ने वाहन किराये के लिए आमंत्रित की निविदाएं

Mppoliceबुरहानपुर पुलिस विभाग ने वाहन किराये के लिए आमंत्रित की निविदाएं

सुनो बुरहानपुर वालों आधार का मेगा कैंप की जानकारी के लिए क्लिक करें


Mppoliceबुरहानपुर/21 अप्रैल, 2026। जिले में पुलिस विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वाहनों को किराये पर लेने हेतु निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिले के थानों एवं राजपत्रित अधिकारियों के लिए कानून व्यवस्था एवं अन्य शासकीय कार्यों के संचालन हेतु वाहनों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।

पुलिस विभाग द्वारा वाहनों को मासिक किराये के आधार पर लिया जाएगा, जिनका उपयोग विभिन्न शासकीय कार्यों और ड्यूटी में किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों को प्रति-दिन किराये पर भी लिया जाएगा, जिसमें डीजल सहित संपूर्ण व्यवस्था शामिल होगी। इच्छुक वाहन मालिकों एवं एजेंसियों से सिलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

इस खबर को पढने के बाद अपने बच्चों के कैरियर के लिए इंदौर पूना कोटा भेजने की झंझट खत्म एक बार जरूर पढें

पहले यह खबर जरूर पढे काम की खबर

निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 1 मई, 2026 को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बुरहानपुर में गठित समिति के समक्ष निविदाएं खोली जाएंगी। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

जानिए बुरहानपुर नगर निगम का बजट कितना है

पुलिस विभाग ने इच्छुक निविदाकारों को सलाह दी है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी निविदाएं जमा करें, ताकि उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके। निविदा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए रक्षित निरीक्षक, रक्षित केंद्र बुरहानपुर (मो.न. 9425122659) तथा वाहन शाखा प्रभारी, रक्षित केंद्र बुरहानपुर (मो.न. 7049136494) से संपर्क किया जा सकता है।

यह निविदा प्रक्रिया स्थानीय वाहन संचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जिससे उन्हें सरकारी कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

आनंद सर की मेक्रोविजन की यह खबर जरूर पढे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments