buisnessnewsस्वदेशी जागरण मंच की ‘जनता जागृत यात्रा’ से बुरहानपुर में गूंजा स्वदेशी का संदेश
burhanpurnewsबुरहानपुर( हेल्थ रिपोर्टर) पिछले दिनों 11 नवंबर को लालबाग रोड स्थित हकीमी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को शिकायत की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू की जांच में हो रही देरी के चलते पीडित परिजनों ने शनवारा चौराहा पर सोमवार से क्रमिक भूख हडताल की पांचवे दिन शुक्रवार को क्रमिक भूख हडताल स्थल पर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने पहुंच कर परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर हडताल समाप्त करवाई शुक्रवार शाम को मामले की एडीएम की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी की अनुशंसा पर सीएमएचओ ने हकीमी हॉस्पीटल के पंजीयन व लाईसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया
कार्यवाही से आईएमए नाराज
हकीमी हॉस्पीटल का स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन व्दारा पंजीयन व लायसेंस निरस्ती की कार्यवाही को भारतीय चिकित्सा संघ आईएमए ने अऩुचित करार देते हुए 48 घंटे के की हडताल शुरू कर दी 6 व 7 दिसंबर को शहर के निजी अस्पतालों व क्लिनिक में डॉक्टरो सामान्य मरीजो की ओपीडी नहीं देखेगे लेकिन इस हडताल से इमरजेंसी मरीजो व प्रसुता मरीजों को अलग रखा गया है संजय नगर स्थित आईएमए हॉल में शहर के अधिकांश डॉक्टर एकत्र हुए सभी ने एक स्वर में जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही को अनुचित ठहराया है
क्या कहा आईएमए ने
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) व्दारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है शहर के एक निजी हॉस्पीटल में एक मरीज की मृत्यु की घटना की विधिवत मजिस्ट्रीयल जांच प्रशासन व्दारा प्रारंभ की गई है आईएमए इस जांच का पूरा सम्मान करता है और संबंधित निजी हॉस्पीटल प्रशासन को सभी दस्तावेज उपलब्ध करा रहा है पिछले दिनों सोशल मीडिया और कुछ माध्यमो में बिना प्रमाण के आरोप लगाए गए डॉक्टरों और महिला स्वास्थयकर्मियों पर अनुचित टिप्पणी की गई तथा अस्पतालों की छवि खराब करने वाली सामग्री तेजी से प्रसारित की जा रही है
आईएमए ने स्पष्ट किया जांच पूर्ण होने से पहले ऐसी अपुष्ट व उत्तेजक सामग्री अनुचित और भ्रामक और दंडनीय है यह स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों के मनोबल दोनो को नुकसान पहुंचाती है
आईएमए के डॉक्टरों ने अऩुरोध किया है तथ्यात्मक और आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें अफवाह फैलाना दंड की श्रेणी में आता है संवेदनशील विषयों पर संयमित और जिम्मेदार संवाद रखे
बुरहानपुर के आईएमए सदस्यो डॉक्टरों को 2 दिन का शांतिपूर्ण विरोध लगातार गलत आरोपों और डॉक्टरों पर बढते दबाव के विरोध में है
शहर के सभी निजी अस्पतालों के ओपीडी व नियमित इलाज शनिवार और रविवार दो दिन बंद रहेंगे इमरजेंसी सेवाए चालू रहेंगी
आईएमए जिला प्रशासन व्दारा निष्पक्ष जांच का सम्मान करता है
buisnessin burhanpur‘‘जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला’’ में उत्पादों की मिली आकर्षक झलक






