खबर क्या है ?
RoadAccident बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भोटा गांव के पास निर्माणाधीन इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार आयशर वाहन ने सामने से आ रही एक मोटर सायकल को टक्कर मार दी इस हादसे में दो मोटर सायकल सवार युवको की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया सभी खंडवा जिले के रहने वाले थे और मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे
कैसे हुआ हादसा
शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फऱियादी ईश्वर पिता बिरा जाति कोरकू उम्र 40 साल निवासी ग्राम गोधवाडी थाना पिपलोद जिला खंडवा
ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 17/06/2026 को मै और मेरे परिवार के जसवंत, निलेश और रोहित मोटर सायकल से खंडवा से मजदूरी करने ग्राम जामनेर महाराष्ट्र जा रहे थे । फरियादी ईश्वर अपनी मोटर सायकल से था, जसवंत, निलेश और रोहित एक ही मोटर सायकल पर सवार थे जैसे ही दोपहर करीबन 01/00 बजे इंदौर इच्छापुर न्यू फोर लेन हाईवे ग्राम इच्छापुर के पास पहुचे तभी सामने से मुक्तईनगर तरफ से एक आयशर वाहन क्रमांक MP09DC8067 का चालक अपनी आयशर को तेज गति व लापरवाही से चला कर लाया और सामने से निलेश की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया और मोटर सायकल को करीबन 10 फीट घसीटा जिससे तीनो को गंभीर चोटे आई । मोटर सायकल चालक निलेश और मोटर सायकल पर सवार जसवंत की ईलाज के जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई । पीडित रोहित का ईलाज चल रहा है । मौके पर पहुच कर आरोपी वाहन आयशर क्रमांक MP09DC8067 को सुरक्षार्थ थाने पर खडा कर अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 281, 125(a),106(1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही है ।
मृतको के नाम
अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 281, 125(a),106(1) बीएनएस
नाम सूचना कर्ता- ईश्वर पिता बिरा जाति कोरकू उम्र 40 साल निवासी ग्राम गोधवाडी थाना पिपलोद जिला खंडवा
नाम मृतक 1. जसवंत पिता शिवलाल जाति कोरकू उम्र 30 साल निवासी ग्राम गोधवाडी थाना पिपलोद जिला खंडवा
2. निलेश पिता साबूलाल कोरकू उम्र 28 साल निवासी ग्राम गोधवाडी थाना पिपलोद जिला खंडवा
नाम घायल- 1. रोहित पिता मांगीलाल कोरकू उम्र 26 साल निवासी ग्राम गोधवाडी थाना पिपलोद जिला खंडवा
घटना स्थल – इंदौर इच्छापुर न्यू फोरलेन हाईवे ग्राम इच्छापुर के पास
घटना दिनांक व समय – 17/06/2026 के 13/00 बजे
नाम आरोपी – आयसर क्रमांक MP09DC8067 का चालक






