Homeदेशburhanpurnews बुरहानपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने 94 लाख रूपए...

burhanpurnews बुरहानपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने 94 लाख रूपए की जप्त 9 हजार लीटर अवैध मदिरा रोड रोलर से की नष्ट

burhanpurnewsबुरहानपुर () बुरहानपुर पुलिस विभाग व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से 9 हजार 639 लीटर जप्त अवैध शराब का कोर्ट के आदेशानुसार विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया नष्ट की गई अवैध देशी विदेशी मदिरा की कीमत 94 लाख रूपए बताई जा रही है
बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में जप्त अवैध शराब के समय पर निराकरण की कार्यवाई निरंतर जारी है इसी क्रम में पुलिस थाना शाहपुर, खकनार, एवं आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में जप्त की गई कुल 9639 (नो हजार छः सो उनचालीस ) लीटर अवैध शराब का विधिसम्मत रूप से नष्टीकरण बुधवार 11 जून को संपन्न किया गया।
यह नष्टीकरण नगर निगम ट्रेंचिंग ग्राउंड, बुरहानपुर में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार, समस्त विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। इस कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर, जिला बुरहानपुर वीरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश,जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा,सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बसंत कुमार भीटे, थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है, जिससे समाज में कानून व्यवस्था की सशक्त स्थापना हो सके।

क्या कहते है अधिकारी

” आबकारी विभाग के जो प्रकरण कोर्ट में लंबित नहीं है पूर्ण हो चुके है उन प्रकरणों में जप्त अवैध शराब के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई आबकारी व पुलिस विभाग की मिलाकर लगभग 9 हजार लीटर देशी विदेशी मदिरा है जिसकी कीमत 94 लाख रूपए है जिसमें 90 लाख रूपए की विदेशी 3 लाख के आसपास की देशी मदिर व 75 हजार रूपए राशी की बीयर शामिल है ”
– पार्थसारथी शर्मा जिला आबकारी अधिकारी बुरहानपुर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments