HomeदेशLoksabha Election 2024 : लालबाग और कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस में...

Loksabha Election 2024 : लालबाग और कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस में फरार चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mp Crime News :नेपानगर में पडोसी के सूने मकान से चोरी करने वाला निकला पडोसी, गिरफ्तार

◆ *थाना कोतवाली पुलिस को 5 वर्ष पुराने चेक बाउंस के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।*

◆ *लालबाग पुलिस ने वर्ष 2021 के चेक बाउंस के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।*

Loksabha Election 2024आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को वर्ष 2019 एवं 2021 के दो प्रकरणों में फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी *विनोद पिता त्रिलोकचंद महाजन, उम्र 40 वर्ष, निवासी रास्तीपुरा बुरहानपुर* को 138 एनआईए (चेक बाउंस) प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। सीजेएम न्यायालय एवं जेएमएफसी न्यायालय बुरहानपुर द्वारा अलग अलग प्रकरणों में आरोपी के दो स्थाई वारंट जारी किए गए थे। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सीताराम सोलंकी प्रआर. संतोष चौहान, आर. पंकज पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

◆ लालबाग पुलिस ने भी वर्ष 2021 के चेक बाउंस के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी *मोहन पिता रामलाल शर्मा उम्र 44, निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी, लालबाग* को गिरफ्तार किया है। उक्त वारंटी के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय बुरहानपुर द्वारा 138 एनआईए के प्रकरण में अक्टूबर 2023 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। वारंटी की गिरफ्तारी में थाना लालबाग निरी. अमित सिंह जादौन, प्रआर. पवन शर्मा, प्रआर अजय वारुले, आर. दीपांशु की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments