HomeदेशSave Girl Child :बुरहानपुर में बेटी बचाओ बेटी बढाओ का संदेश देने...

Save Girl Child :बुरहानपुर में बेटी बचाओ बेटी बढाओ का संदेश देने वाले आधुनिक युग के ऋषि

Good Health News : अब शहर के इस हॉस्पीटल ने शुरू की स्वास्थ्य गुरू योजना

*चैत्र नवरात्री के अंतिम दिन राम नवमी की रात में कन्या का हुआ जन्म, निशुल्क हुई डिलेवरी*

*संचालक ऋषि बंड का शॉल श्रीफल से हुआ सम्मान*
Save Girl Childबुरहानपुर (शारिक अख्तर दुररानी) देश में बालिकाओं की घटती संख्या पर सरकारों ने चिंता शुरू की और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए केंद व राज्य सरकारों ने बेटी बचाओ बेटी बढाओ को लेकर कई कार्यक्रम और योजनाए शुरू की इन योजनाओं का अब समाज में भी असर दिखाई दे रहा है लेकिन सवाल यह उठता है कि किसी समस्या के समाधान के लिए केवल सरकार ही प्रयास करें समाज को भी इसमें प्रयास करना चाहिए और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए इसी अभियान से प्रेरीत होकर बुरहानपुर में एक छोटे स्तर पर हॉस्पीटल की शुरू करने वाले युवा हॉस्पीटल संचालक ऋषि बंड जो कि बुरहानपुर में बेटी बचाओ बेटी बढाओ का संदेश देने के लिए आधुनिक युग के ऋषि बन गए है

Good News : जानिए प्रिशियस लाईफ केयर हॉस्पीटल की नवरात्र पर्व पर बेटी बचाओ बेटी बढाओ अभियान को लेकर क्या है सार्थक सौगात
दरअसल शहर के इंदिरा कॉलोनी में 3 साल पहले प्रिशियस लाईफ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरूआत हुई जिसके संचालक युवा ऋषि बंड है उन्होने बताया की हमारे द्वारा सेवा का एक छोटा सा संकल्प लिया गया हैं। जिसमे चैत्र नवरात्रि एवं शारदीय नवरात्रि के दौरान जो भी कन्या आपके अपने प्रिशियस हॉस्पिटल में जन्म लेगी वह पूरी तरह से निशुल्क रहेगी उसके माता-पिता को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा । इसी योजना अंतर्गत नवरात्रि के अंतिम दिन 17 अप्रैल को दिगंबर कोली निवासी खामनी के परिवार की बहू सौ पूजा प्रकाश कोली की डिलेवरी हुई इस दौरान कन्या ने जन्म लिया। इस योजना का लाभ पूजा प्रकाश कोली निवासी खामनी को राम नवमी की रात में माता स्वरूप कन्या के जन्म के साथ हुआ। संचालक ऋषि बंड ने कहा कि हमारी पूरी टीम का कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ यह अभियान हमेशा जारी रहेगा । हॉस्पिटल से छुट्टी के दौरान दिगंबर कोली ने संचालक ऋषि बंड का शॉल श्री फल से सम्मान किया एवं हॉस्पिटल द्वारा चलाई जा रही योजना की भूरी भूरी प्रसंशा की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments