HomeदेशTiger news : हतनूर गांव में राहगीर कार चालक को दिखा वन्य...

Tiger news : हतनूर गांव में राहगीर कार चालक को दिखा वन्य जीव, कार चालक ने पुलिस वन विभाग को दी सूचना वन विभाग ने गांव में कराई मुनादी, ग्रामीणो में दहशत

 

Tiger newsबुरहानपुर(ईशल इंडिया न्यूज) गर्मी का मौसम शुरू होते ही वन्यजीव पीने के पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला शुरू हो जाता है ताजा मामला जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर हतनूर गांव का है जहां मंगलवार देर शाम भातखेडा रोड से आ रहे एक कार चालक का ताप्ती नदी की पुलिया के पास खेत में जैसे ही लाईट पडा लाईट की रोशनी में कार चालक को बाघ या तेंदूए जैसा वन्य जीव दिखाई दिया कार चालक ने एहतियातन इसकी सूचना शिकारपुरा थाना पहुंचकर दी सूचना पर पुलिस ने वन विभाग की टीम को संपर्क किया इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम हतनूर गांव पहुंची पुलिस ने हतनूर स्थित ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी इसकी सूचना दी देर रात ही वन विभाग की टीम ने वन्य जीव की सरचिंग की और आग लगाकर वन्य जीव को यहां से हटाने का प्रयास किया वन विभाग और पुलिस ने लोगो से अपील की कि वह अपने घरों के खिडकी दरवाजे बंद करके रहे साथ खेत समूह के रूप में जाए मवेशियों को फिलहाल खेत में ना बांद गांव में लाकर बांधे
वन्यजीव की ग्रामीणों में दहशत
वन्यजीव का सुनकर ग्रामीणों में दहशत है कई लोग अपने अपने खेतों में काम करने नहीं गए रोजाना मवेशी चराने वाले भी वन्यजीव की दहशत से मवेशियों को चराने नहीं गए ग्रामीण प्रवीण ने वन विभाग से यह मांग की है कि नियोजित ढंग से पिंजरे लगाकर इस वन्य जीव क पकडकर सुरक्षित जंगल में छोडा जाए ताकि ग्रामीणों के मन से वन्यजीव की दहशत निकले
घना जंगल तेंदूआ होने की संभावना
वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया बुरहानपुर शहर व आसपास घना जंगल है और यहां तेंदूओ की संख्या भी अधिक है पीने के पानी की तलाश में अकसर तेंदूए आबादी क्षेत्र के पास आ जाते है हमने ग्रामीणों को मुनादी कराकर एहतियात बरतने की अपील की है ग्रामीणो को वन विभाग के कर्मचारियों के मोबाईल नंबर दे दिए वनकर्मी रात के समय गांव में व आसपास गश्त करेंगे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments