SUICIDE:बुरहानपुर।madhyapradesh के burhanpur में नेपानगर थाना क्षेत्र के मांडवा नेपानगर मार्ग पर स्थित एक खेत में अधेड व्यक्ति की पेड पर लटकी लाश दिखने के बाद सनसनी फैल गई काम पर आए मजदूरों ने यह नजारा देखा तो खेत मालिक को इसकी सूचना दी खेत मालिक की सूचना पर नेपानगर पुलिस मौके पर पहुंची पेड पर फंदे पर लटके शख्स को उतारकर पंचनामा बनाया मृतक की पहचान शंकर धौलपुरे निवासी संजय नगर नेपानगर के रूप में हुई मौके पर पहुंचे मृतक के भाई कैलाश धौलपूरे ने बताया मृतक उसका भाई नगर पालिका नेपानगर में अस्थाई सफाई कर्मचारी था जिसे कुछ दिनों पहले काम से बंद कर दिया गया था काम से बंद होने के बाद से ही शंकर तनाव में था लेकिन हमें पता नहीं था कि वह इस तरह का गंभीर कदम उठा लेंगा नेपानगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की और मामले की जांच शुरू कर दी है गौरतलब है नेपानगर नगर पालिका ने 188 अस्थाई कर्मचारियों को शासन के आदेश का हवाला देते हुए काम हटा दिया है मृतक शंकर भी इन में से एक था




