HomeदेशPress confrence : छोड़कर भागना तो सिंधिया का खानदानी...

Press confrence : छोड़कर भागना तो सिंधिया का खानदानी रिवाज – अरुण यादव

 

प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने का दोषी कौन ?
सवाल पर अरुण यादव का जवाब।

कहां कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा चढी हंगामे और गुटबाजी की भेंट पढिए

Press confrence दमोह में प्रेस कॉन्फ्रेंस में “सिंधिया जी के बारे में तो मैंने कई बार कहा है कि उनका तो खानदानी रिवाज है। कोई नई बात नहीं। इनका इतिहास तो अंग्रेजों के जमाने का है…” ये बयान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का जो, उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए दिया है। आईए जानते हैं कि आखिरकार सिंधिया को लेकर अरुण यादव का ये बयान कैसे सामने आया।
इन दिनों अरुण यादव कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की अगवाई करने के लिए दमोह जिले में मौजूद है। कल उन्होंने बांदकपुर से इस यात्रा का शुभारंभ किया था और आज पथरिया विकासखंड में उनकी यात्रा शुरू हो रही है। इसके पहले बुधवार सुबह उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी दी और भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कई आरोप लगाये। इसी बीच जब उनसे एक सवाल किया गया की प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए वह किसे दोषी मानते हैं? दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया या फिर कोई और… जवाब में यादव ने कहा कि जो चले गए अब वह चर्चा का विषय नहीं है। जो गए हैं उससे उनकी नियत साफ समझ में आती है और सिंधिया जी के बारे में तो मैंने कई बार कहा है। उनका तो खानदानी रिवाज है, कोई नई बात नहीं। इनका इतिहास तो अंग्रेजों के जमाने का है। अरुण यादव का ये बयान सिंधिया और उनके पूरे खानदान की ओर इस बात का इशारा कर रहा है कि यह अपनों का साथ छोड़कर उन्हें धोखा देते हैं।

हमारी घोषणाओं को कॉपी पेस्ट कर रही भाजपा सरकार

अरुण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला बिल का मुद्दा हमारा है। उसे हमने उठाया था इसलिए हम उसका समर्थन कर रहे हैं। सीएम शिवराज के पास प्रदेश की जनता के लिए अब कुछ नहीं है इसलिए जब भी हम कोई घोषणा कर रहे हैं वह उसे कॉपी पेस्ट करते है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, जैसे हमने सिलेंडर के दाम कम करने की बात कही तो उन्होंने कर दिया, नारी सम्मान योजना लेकर हम आये उसे लाडली बहना योजना बनाकर वह उसे कॉपी पेस्ट कर रहे हैं। हम उनसे जानना चाहते हैं 18 साल मिले थे, तब आपको किसने रोका था। आप जो चाहे कर सकते थे, लेकिन तब कुछ नहीं किया। अब हम जानना चाहते हैं कि कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया, कितनी बहनों की सुरक्षा की ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments