HomeAdministrationHealthnewsग्राम पंचायत सिरपुर में स्वास्थ शिविर में,एचआईवी,सिफलिस,टीबी की जांच करके लोगो को...

Healthnewsग्राम पंचायत सिरपुर में स्वास्थ शिविर में,एचआईवी,सिफलिस,टीबी की जांच करके लोगो को जागरूक किया बीमारियो के बारे में

healthnewsखरगोन के भिकनगांव में ‘ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल’ का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 60 से अधिक मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

swachBharatAbhiyanविधायक अर्चना चिटनिस बोलीं-जन-भागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ बुरहानपुर

 

 

Healthnewsकलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा के आदेशानुसार जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान ग्राम पंचायत सिरपुर में निक्षय शिविर आयोजित किया गए। जिसमें जोखिम जनसंख्या की टीबी स्क्रीनिंग,चेस्ट एक्स रे,बलगम सैंपल,एचआईवी जांच,शुगर,बीपी,बॉडी इंडेक्स मास जांच की गई। सीएमएचओ डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा जी के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वर्ग वाली जनसंख्या जैसे पूर्व में टीबी का ईलाज लिए व्यक्ति,टीबी मरीज के घर के सदस्य एवं संपर्क में आए व्यक्तियों,धूम्रपान/शराब का सेवन करने वाले,60 साल से अधिक उम्र, मधुमेह/शुगर,एचआईवी संक्रमण,जोखिम समूह में कार्य करने वाले लोग आदि में टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शीघ्र जांच एवं शीघ्र इलाज के आधार पर शिविर आयोजित कर सभी लोगों के चेस्ट एक्स रे एवं बलगम जांच किया जा रहा है। टीबी के इलाज में उचित प्रोटीन युक्त पोषण आहार महत्वपूर्ण होता है अतःकोई भी व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर सकता है। टीबी को फैलने से रोकने के लिए खांसते छींकते समय मुंह पर कपड़ा लगाएं, खुले में ना थूंके और मास्क का प्रयोग जैसी आदतें अपनाई जानी चाहिए। साथ ही टीबी का ईलाज बीच मे न छोड़े और उचित खानपान से टीबी से ठीक हो सकते है अगर किसी को लगातार खांसी,बुखार,वजन कम होना,बलगम में खून आना,भूख न लगना आदि लक्षण हैं तो नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर बलगम जांच कराए। शिविर में पूनम पाल रेडियोग्राफर द्वारा चेस्ट एक्स रे किए गए,एसटीएस राजू राठौड़ ने शिविर में आए लोगो को टीबी के प्रमुख लक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है l खकनार अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने एचआईवी,एड्स सिफिलिस की जांच करके उपस्थित लोगों को लक्षण और कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है l परामर्शदाता सिसोदिया ने जागरुक किया की आप इन गंभीर बीमारियों की जांच नजदीक की आईसीटीसी केंद्र पर समय समय पर इनकी जांच करवाना जरूरी बताया है l सेक्टर सुपरवाइजर रूमालसिंह डुडवे ने शिविर में आए लोगो को बीमारियो से जागरूक किया शिविर में,मरीजों की सामान्य रूटीन की जांच की गई। ग्राम पंचायत सिरपुर की आशा सहयोगिनी ज्योति रोड़े आशा कार्यकर्ता श्रीमति कृष्णा राठौड़, नजमा शिविर में उपस्थित थी l

healthnewsबुरहानपुर में ‘ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक’ का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा बेहतर इलाज

पहले यह खबर जरूर पढे काम की खबर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments